मुंबई : उर्वशी रौतेला का ट्रेंड या प्रियंका चोपड़ा का ट्विस्ट? - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 23 फ़रवरी 2026

मुंबई : उर्वशी रौतेला का ट्रेंड या प्रियंका चोपड़ा का ट्विस्ट?

  • क्या प्रियंका चोपड़ा ने दोहराया उर्वशी रौतेला का कान्स मोमेंट? 

Urwashi-rautela
मुंबई (अनिल बेदाग) : ग्लोबल रेड कार्पेट पर जब फैशन की बात होती है, तो हर डिटेल मायने रखती है। खासतौर पर वह एक्सेसरी जो पूरे लुक को परिभाषित कर दे। उर्वशी रौतेला ने प्रतिष्ठित कांस फिल्म फेस्टिवल  में अपने बोल्ड और ड्रामेटिक क्लच के साथ ऐसा ही एक स्टाइल मोमेंट क्रिएट किया था। उनका यह यूनिक एक्सेसरी पीस न सिर्फ उनके कॉउचर एंसेंबल का हाइलाइट बना, बल्कि सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो गया। अब चर्चा ने नया मोड़ तब लिया जब ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा हाल ही में एक मिलते-जुलते स्टेटमेंट क्लच के साथ नजर आईं। इसके बाद फैशन वर्ल्ड में तुलना शुरू हो गई—क्या यह महज़ संयोग है या स्टाइल इंस्पिरेशन? फैशन इंडस्ट्री में ट्रेंड्स का ओवरलैप आम है, लेकिन उर्वशी का कान्स क्लच पहले ही एक यादगार मोमेंट बन चुका था। यही वजह है कि मौजूदा बहस ने उनके रेड कार्पेट लुक को फिर से सुर्खियों में ला दिया है। अब सवाल यह नहीं कि किसने क्या पहना—बल्कि यह है कि किसने उसे ज्यादा प्रभावशाली तरीके से कैरी किया।

कोई टिप्पणी नहीं: