भोपाल : विचित्र कुमार सिन्हा स्मृति सम्मान समारोह 14 फरवरी 2026 को - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 10 फ़रवरी 2026

भोपाल : विचित्र कुमार सिन्हा स्मृति सम्मान समारोह 14 फरवरी 2026 को

Vichitra-kumar-sinha-award-bhopal
भोपाल, 10 फरवरी (रजनीश के झा)। समारोह के सन्दर्भ में 22 विचित्र विला प्रोफेसर कालोनी भोपाल में कार्यक्रम के पूर्व एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सैय्यद साजिद अली एडवोकेट ने की। कार्यक्रम की जानकारी समिति के सांस्कृतिक सचिव श्री विलक्षण सक्सेना द्वारा दी गई। विचित्र कुमार सिन्हा जी की स्मृति में आयोजित होने वाले सम्मान  सामाजिक क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिये दिये जाते है, जिस हेतु विभूतियों की चयन प्रक्रिया सभी समिति  सदस्यों की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ । चयन हेतु विभिन्न समितियां बनाई गईं थीं जिन्होंने सम्मानित होने वाली विभूतियों के नाम तय किये जो इस प्रकार हैं, शौर्य सम्मान- ग्रुप केप्टन स्वर्गीय श्री वरूण सिंह, कर्मठ राजनैतिज्ञ सम्मान- श्री भगवानदास सबनानी, पत्रकारिता सम्मान- श्री पंकज श्रीवास्तव, समाजसेवी सम्मान- गुरूदेव श्री सुदेश शांडिल्य, साहित्य सेवी सम्मान-श्री दिनेश मालवीय, पत्र छायाकार सम्मान-श्री प्रवीण दीक्षित, गंगाप्रसाद श्रीवास्तव स्मृति कुशल प्रशासक सम्मान- श्री एस.एन. मिश्रा, विजय गुप्ता स्मृति विधिसेवी सम्मान- श्री अशोक पांडे, रविंद्र पंड्या स्मृति जनसंचार सेवी सम्मान- श्री अशोक मनवानी  को प्रदान किया जायेगा। बैठक में मुख्य रूप से श्री के.के.सक्सेना, श्री जी.के.छिब्बर, श्री आई.व्ही. शास्त्री, श्री ललित जैन, श्री अशोक सोनी, श्री उमेश राव घोलप, श्री महेश सक्सेना, श्री ऋतुकांत सिन्हा, श्री राकेश श्रीवास्तव, श्री वात्सल्य जैन, विभा श्रीवास्तव, श्री मनीष श्रीवास्तव, श्री साजिद अली, श्री रवि वर्मा, श्री अजय गुप्ता, श्रीमति उषा जायसवाल, श्रीमति भावना सक्सेना सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहें।  कार्यक्रम राज्य पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान कोटरा सुल्तानाबाद लिंक रोड नं. 3 भोपाल में  दिनांक 14 फरवरी 2026, दिन शनिवार शाम 5 बजे से होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: