- कार्यपालक पदाधिकारी के अनुपस्थित में भाकपा माले नेता के पहल दो दिनों में सबमर्सिबल को ठीक कर जलापूर्ति का वादा

ताजपुर/समस्तीपुर, 9 फरवरी (रजनीश के झा)। नगर परिषद के वार्ड 27 ब्रह्मस्थान स्थित सबमर्सिबल महीने भर से खराब रहने के कारण जलापूर्ति बंद रहने से परेशान महिलाओं ने अपना दुखड़ा सुनाने पहुंची लेकिन कार्यपालक पदाधिकारी जुल्फेकार अली प्यामी के कार्यालय में उपस्थित नहीं रहने के कारण वे आक्रोशित हो गई और कार्यालय के समक्ष खड़े होकर नारेबाजी करने लगी। मामले की जानकारी मिलते ही भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, राजद नेता दीपक यादव, वार्ड पार्षद अशोक राय आदि कार्यालय पर पहुंचकर आक्रोश महिलाओं की समस्या को सुना और संबंधित स्टाफ से आग्रह कर अधिकारियों से टेलीफोनिक वार्ता हुई। अधिकारियों ने दो दिनों के अंदर सबमर्सिबल को ठीक कराकर या नया लगाकर जलापूर्ति शुरू करने का आश्वासन दिया। मौके पर भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि यदि दो दिनों के अंदर सबमर्सिबल को ठीक कर जलापूर्ति शुरू नहीं किया जाता है तो 12 फरवरी को भाकपा माले के बैनर तले चक्का जाम आंदोलन शुरू किया जाएगा। मौके पर अनीता कुमारी, मीरा कुमारी, अनूपी कुमारी, भोली देवी, रीना देवी, पुनम देवी आदि उपस्थित थीं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें