जवाब में 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डायमंड रेड के बल्लेबाजों ने 18.4 ओवर खेल कर अपने सभी विकेट खोकर 120 रन बनाया। बल्लेबाजी में डायमंड रेड क्रिकेट क्लब की ओर से विजय कुमार ने 17 रन, क्षितिज कुमार ने 35 रन, मुकेश कुमार ने 21 रन और अभिषेक ने 10 रन बनाया। वहीं झंझारपुर क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में नीतीश झा, अंकित झा और सुभाष ने तीन तीन विकेट और लोकेश ने एक विकेट लिया। मैच के निर्णायक रविंद्र कुमार सिंह और प्रफुल्ल कुमार थे एवं स्कोरर के रूप में रमेश कुमार थे। आज का मैन ऑफ द मैच सुभाष को पंडौल के अर्जुन सिंह 'बिंदे' ने प्रदान किया। मौके पर मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के सचिव नवीन कुमार, कोषाध्यक्ष काली चरण, डायमंड रेड क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष अमरेंद्र प्रसाद सिंह 'अमर', सचिव अर्जुन सिंह बिंदे, हेमंत झा, जय प्रकाश झा सहित ढ़ेरों खेलप्रेमी मौजूद थे। सचिव नवीन कुमार ने बताया कि कल का मैच रुद्रपुर क्रिकेट क्लब, रुद्रपुर और आजाद क्रिकेट क्लब, फुलपरास के बीच खेला जायेगा।
मधुबनी (रजनीश के झा)। जिला क्रिकेट संघ द्वारा संचालित जिला क्रिकेट लीग सत्र 2025 - 26 का आज शानदार आगाज पंडौल के मकसुदा मैदान पर हो गयी। सुबह से अत्यधिक कोहरे के कारण मैच विलंब से शुरू हुआ जिसके कारण निर्णायक द्वय ने मैच 25 ओवर का कराने की घोषणा की। मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के लीग का उद्घाटन युवा नेता पवन यादव, अनिल कुमार, मो सर्फे आलम, मो गुलाब और अजय कुमार के द्वारा किया गया। आज का मैच झंझारपुर क्रिकेट क्लब, झंझारपुर और डायमंड रेड क्रिकेट क्लब, पंडौल के बीच खेला गया। टॉस जीत कर झंझारपुर क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सुभाष के शानदार नाबाद 101 रन के बदौलत झंझारपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 7 विकेट खोकर 208 रन बनाया। बल्लेबाजी में झंझारपुर क्रिकेट क्लब की ओर से सुभाष ने नाबाद 101 रन, अंकित कुमार ने 44 रन, नीरज कुमार झा ने 12 रन और युवराज झा ने 11 रन बनाया। वहीं डायमंड रेड क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में ने मो कैफील ने 34 रन देकर 4 विकेट, शशिशेखर और मुकेश ने एक एक विकेट लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें