सीहोर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने किया सम्मान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 1 फ़रवरी 2026

सीहोर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने किया सम्मान

Brahma-kumari-sehore
सीहोर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से संगम प्रोजेक्ट के तहत गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन विषय पर शहर के सैकड़ाखेड़ी स्थित संकल्प वृद्ध आश्रम में कार्यक्रम किया गया जिसमें वृद्धजनों को मेडिटेशन कराया गया  आयोजक में वरिष्ठ राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी पंचशीला दीदी द्वारा उन्हें बताया गया कि हम संसार की परिस्थितियों के बीच में रहते हुए भी खुद को किस तरह से खुश रख सकते हैं अपने मन को कैसे उत्साहित करें मन जीते जगत जीत अगर हमने अपने विचारों को सकारात्मक दिशा दे दी तो हम संसार को जीत सकते हैं इसीलिए कभी भी नकारात्मकता को मन में प्रवेश न करने दे सकारात्मक विचार हमारे मन की शक्ति को बढ़ाते हैं हमारी शारीरिक शक्ति का भी विकास करते हैं हमारे अंदर उत्साह भरते हैं साथ ही उनका सम्मान किया शाल और प्रसाद वितरण किया। 

कोई टिप्पणी नहीं: