- बताया कैसे "दो दीवाने सहर में" में देखने मिलेगी प्यार की नई परिभाषा
मृणाल के मुताबिक दो दीवाने सहर में रिश्तों को वैसे ही दिखाती है जैसे वे असल ज़िंदगी में होते हैं, अधूरे, नाज़ुक और समय के साथ बदलते हुए। यह फिल्म प्यार को किसी परफेक्ट फेयरीटेल की तरह पेश करने के बजाय इमोशनल बैगेज, आत्म-संदेह और पर्सनल ग्रोथ को अपनाती है, जिससे किरदारों के बीच का रिश्ता सच्चा और ज़मीन से जुड़ा हुआ लगता है। सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की मैजिकल केमिस्ट्री बेहद प्यारी और दिल को छू लेने वाली लगती है। दोनों ऐसे किरदार निभा रहे हैं, जो अभी खुद को समझने की कोशिश में हैं, और लव स्टोरीज़ में ऐसा कम ही देखने को मिलता है। सच्चे रोमांस और इमोशनल गहराई के साथ यह जोड़ी साल की सबसे दिल छू लेने वाली ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक बनकर उभरती है। ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शंस प्रस्तुत करते हैं दो दीवाने सहर में, जिसमें मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन रवि उदयावर ने किया है। इसे संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भारत कुमार रंगा ने रवि उदयावर फिल्म्स के सहयोग से प्रोड्यूस किया है। वैलेंटाइन वीक के आसपास रिलीज़ होने वाली दो दीवाने सहर में 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें