- 12 फरवरी को 11 बजे से गांधी चौक ताजपुर से निकलने वाले जुलूस में शामिल होकर आम हड़ताल को सफल बनाएं ताजपुरवासी : माले

ताजपुर/समस्तीपुर, 10 फरवरी (रजनीश के झा)। गुलामी का चार श्रमकोड वापस लेने, किसानों को तबाह करने वाला भारत अमेरिका टैरिफ डील को रद्द करने, बिजली एवं बीज विधेयक 2025 वापस लेने, मनरेगा को पुर्नबहाल करने, सभी फसलों पर एमएसपी लागू करने, आदि मांगों को लेकर 12 फरवरी को संयुक्त श्रम-किसान-मजदूर संगठनों द्वारा देशव्यापी आम हड़ताल को बड़ी भागीदारी से सफल बनाने का अह्वान भाकपा माले ने किसान-मजदूर एवं कर्मचारियों से किया है। मंगलवार को बड़ी संख्या में भाकपा माले कार्यकर्ता नगर परिषद क्षेत्र के फलमंडी में बैठक कर आम हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति बनाया। तत्पश्चात माले कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर 12 फरवरी को 11 बजे से गांधी चौक से निकलने वाले जुलूस में शामिल होकर आम हड़ताल को सफल बनाने की अपील दुकानदार, चालक, किसान- मजदूर, सरकारी कर्मियों से की। भाकपा माले जिला सचिव उमेश कुमार, प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रखंड कमिटी सदस्य आसिफ होदा, प्रभात रंजन गुप्ता, मो० एजाज, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, शंकर सिंह, मुकेश कुमार गुप्ता, मो० क्यूम, संजीव राय, मुंशीलाल राय, शंकर सिंह, नौशाद तौहीदी, राजदेव प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें