- आगामी दिनों में किया जाएगा जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन

सीहोर। शहर सहित आस-पास की खेल प्रतिभाओं को तराशने और मंच देने के लिए संस्कार मंच के तत्वाधान में आगामी दिनों में जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन जिला फुटबाल एसोसिएशन के सहयोग से किया जाएगा। प्रतियोगिता में आष्टा, नसरुल्लागंज, इछावर, बुधनी, सीहोर सहित अन्य टीमों को शामिल किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर जूनियर टीम के मध्य अभ्यास मैच खेले जा रहे है। बुधवार को दो मैच खेले गए थे। इसमें पहला मुकाबला सीहोर चिल्ड्रन और एमजी क्लब के मध्य खेला गया। इसमें चिल्ड्रन की टीम 2-0 से जीती। इसके अलावा एक अन्य मुकाबला रोमांचक रहा। जिसमें सीहोर क्लब की टीम ने सीहोर बाइज को 4-3 से हराया। इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया, संस्कार मंच की ओर से जितेन्द्र तिवारी, महेश कुमार आदि ने यहां पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। बुधवार की शाम को पहला मैच सीहोर क्लब और एमजी क्लब के मध्य खेला गया था। जिसमें सीहोर चिल्ड्रन ने शानदार जीत दर्ज की। इसमें सीहोर चिल्ड्रन की ओर से वंश-आर्थव ने 1-1 गोल किया। इसके अलावा दूसरा मैच सीहोर क्लब-सीहोर बाइज के मध्य खेला गया। जिसमें सीहोर क्लब ने सीहोर बाइज को 4-3 से हराया। इस मैच में सीहोर क्लब की ओर से पुष्प, धु्रव, आयुष्मान, सिद्धांत आदि ने एक-एक गोल किया। इधर सीहोर बाइज की ओर से युवराज, आदित्य, घनश्याम ने एक-एक गोल किया।
एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू हो गई है। इस प्रतियोगिता में करीब 12 टीमों को शामिल किया जाएगा। वहीं आल इंडिया फुटबाल एसोसिएशन से प्रतियोगिता के लिए खेलो इंडिया स्माल सेंटर का नाम प्रस्तावित कर पंजीयन किया गया है। इसमें करीब 150 से अधिक अंडर-10 से लेकर अंडर-12 तक के पंजीकृत खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। इसको लेकर जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया ने एक समिति का गठन किया है। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर गत दिनों जिला फुटबाल एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सीनियर खिलाड़ी आनंद उपाध्याय और मनोज दीक्षित मामा को प्रतियोगिता का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा कोच के रूप में बालिका वर्ग के लिए मधु राघव, ज्योति गौर, आयुषी पंसारी के अलावा बालक वर्ग के लिए सीनियर कोच मनोज कन्नोजिया, विपिन पवार, मनोज अहिरवार और विजेन्द्र परमार आदि को शामिल किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें