- जिलाधिकारी ने वर्चुअल माध्यम से कृषि एवं कृषि से जुड़े विभागों के साथ की समीक्षा बैठक
डिजिटल क्रॉप सर्वे की समीक्षा के दौरान बताया गया कि कृषि विभाग के पंचायत स्तरीय कर्मियों द्वारा फसलों का वास्तविक आकलन किया जा रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने सभी प्रखंडों में समयबद्ध रूप से डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य पूर्ण कराने का स्पष्ट निर्देश दिया। उर्वरक की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने सभी उर्वरक निरीक्षकों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से उर्वरक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करें तथा उर्वरकों की उपलब्धता एवं बिक्री दर पर कड़ी निगरानी रखते हुए किसी भी प्रकार की अनियमितता पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। मृदा स्वास्थ्य कार्ड कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया गया कि लक्ष्य के अनुरूप मृदा स्वास्थ्य कार्ड का निर्माण कर किसानों को उपलब्ध कराया जाए तथा कार्ड में दर्शाए गए परिणामों की जानकारी किसानों को सरल भाषा में समझाकर आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन भी दिया जाए, ताकि वे संतुलित उर्वरक उपयोग कर सकें। बैठक में जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी सहित कृषि विभाग के सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति से अवगत कराया। सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि सुनिश्चित करते हुए आपसी समन्वय से कार्य करें, ताकि किसानों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके। इस अवसर पर अपर समाहर्ता मुकेश रंजन, जिला कृषि पदाधिकारी सहित सभी संबंधित विभागों के वरीय एवं कार्यकारी पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें