समस्तीपुर : भाकपा माले विधान परिषद सदस्य शशि यादव ने मामला उठाया, कारवाई का मिला आश्वासन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 5 फ़रवरी 2026

समस्तीपुर : भाकपा माले विधान परिषद सदस्य शशि यादव ने मामला उठाया, कारवाई का मिला आश्वासन

  • दो मिनट लेट होने पर छात्र-छात्राओं को परीक्षा देने से रोक देने का मामला सदन में उठा, कारवाई का आश्वासन मिला

Cpi-ml-mla-shashi-yadav
समस्तीपुर, 5 फरवरी (रजनीश के झा)। इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को महज 2 मिनट लेट से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के चलते बोर्ड द्वारा परीक्षा से बाहर कर देने के मामले पर आपत्ति व्यक्त करते हुए मामले को विधान परिषद में गुरुवार भाकपा माले विधान परिषद सदस्य शशि यादव ने सदन में उठाया। 2-5 मिनट लेट होने पर परीक्षा में बैठने नहीं देने से परीक्षार्थी का एक वर्ष बर्बाद हो गया, इसे गंभीर मामला बताते हुए विधान परिषद अध्यक्ष ने मामले पर चर्चा कराने की सहमति जताई। विदित हो कि 2 फरवरी से आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान सड़क जाम एवं खराब मौसम के कारण कुछ परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर 2-4 मिनट लेट पहुंचे थे लेकिन मौके पर तैनात पुलिस, मजिस्ट्रेट एवं केंद्राधीक्षक आदि छात्रों को परीक्षा से बाहर कर दिया था। इस मामले को छात्र संगठन आइसा जिला प्रभारी सह भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने भी पुरजोर तरीके से उठाकर परीक्षार्थी को न्याय देने, उनके साथ मानवीयता बरतने एवं दोषी अधिकारियों पर कारवाई की मांग की थी।


गुरुवार को भाकपा माले विधान परिषद सदस्य शशि यादव ने इसे गंभीर मानते हुए इस मामले को सदन में उठाकर परीक्षा से वंचित किये गये छात्र-छात्राओं को न्याय दिलाने की मांग की जिसे आसन ने भी गंभीर मामला मानते हुए इस पर चर्चा कराने की बात कही। इससे परीक्षा से वंचित छात्र-छात्राओं को न्याय मिलने एवं भविष्य में ऐसे सख्त नियम के शिकार होने से छात्र-छात्राएं बच सकेंगे। माले विधान परिषद सदस्य शशि यादव ने बिहार विधान परिषद में 2 मिनट देर से पहुंचने पर परीक्षा से वंचित करने के मामले को मानवीय और प्राकृतिक न्याय का उल्लंघन बताते हुए परीक्षार्थी के वर्षों के करियर पर हमला कहा है। शशि यादव द्वारा सदन में इस मुद्दा को शून्यकाल में उठाया गया।इस पर सदन में माननीय सभापति ने कहा कि मामला गंभीर है। इस पर जरूर संज्ञान लिया जाना चाहिए। बच्चों के कैरियर की रक्षा होनी चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं: