- विठलेश सेवा समिति ने एक दिन पहले ही एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी का किया वितरण,कथा के एक दिन पहले ही श्रद्धालुओं ने पंडाल में डाला डेरा
- 17 फरवरी को बागेश्वरधाम के प्रसिद्ध कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री पहुंचेंगे, रुद्राक्ष महोत्सव के पहले ही श्रद्धालुओं ने डाला डेरा, प्रशासन, समिति और क्षेत्रवासी सेवा कार्य में जुटे
- मंदिर परिसर कि निगरानी के लिए 256 सीसीटीवी कैमरों और 10 ऊंचे वाच टावरों से 24 घंटे तैनाती
रविवार को ग्रीन शिवरात्रिÓ और ज्योतिर्लिंग गार्डन
विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि रविवार को ग्रीन शिवरात्रिÓ और ज्योतिर्लिंग गार्डन की स्थापना इस वर्ष 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व 'ग्रीन शिवरात्रिÓ के रूप में मनाया जाएगा। इस विशेष आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में गोपाल आर्य पर्यावरण गतिविधि एवं पद्मश्री डॉ. उमाशंकर पांडेय जी उपस्थित रहेंगे। पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा गुरुजी के सानिध्य में अतिथिगण धाम परिसर में 12 ज्योतिर्लिंगों के प्रतीक स्वरूप पौधों का रोपण कर 'ज्योतिर्लिंग गार्डनÓ की नींव रखेंगे।
आध्यात्मिक समय-सारणी:
सुबह कुबेरेश्वर भंडारी एवं रुद्राक्ष का दिव्य अभिषेक एवं आरती। दोपहर 1 से 4 बजे: पूज्य गुरुजी द्वारा 'श्री शिवमहापुराण कथाÓ का वाचन इसके अलावा शाम 6:30 बजे: संध्या महा-आरती। विश्व स्तरीय जन-सुविधाएं एवं स्वास्थ्य सेवाएँ: श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु धाम पर 10 बिस्तरों वाला स्थाई अस्पताल (इमरजेंसी सुविधाओं सहित) शुरू किया गया है। इसके अतिरिक्त 30 एम्बुलेंस और 5 स्वास्थ्य शिविर निरंतर कार्य करेंगे। भोजनशाला में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 4-कतार की व्यवस्था की गई है, जहाँ 200 स्टालों के माध्यम से प्रसाद वितरण होगा।
अन्य मुख्य सेवाएं:
85 एकड़ का विशाल पार्किंग क्षेत्र। पेयजल केंद्र (वॉटर पॉइंट्स) एवं शौचालय। श्रद्धालुओं के लिए 465 मोबाइल चार्जिंग पॉइंट्स। विठ्ठलेश सेवा समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे 'ग्रीन शिवरात्रिÓ के संकल्प के साथ जुड़ें और धाम के नियमों व कतार व्यवस्था का पालन कर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें