जवाब में 154 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाउन क्रिकेट क्लब रेड के बल्लेबाज ने 27.2 ओवर खेल कर अपने एक विकेट खोकर मात्र 158 रन बना मैच को जीत लिया। बल्लेबाजी में टाउन क्रिकेट क्लब रेड की ओर से अविनाश आर्यन ने नाबाद 76 रन, राकेश कुमार ने 25 रन और सरोज कुमार ने नाबाद 19 रन बनाए। वहीं जानकी क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में एकमात्र सफलतम गेंदबाज प्रांजल देव रहे जिन्होंने ने 18 रन देकर 1 विकेट लिया। मैच के निर्णायक रमेश कुमार और रौशन कुमार थे एवं स्कोरर के रूप में रविन्द्र सिंह थे। आज का मैन ऑफ द मैच टाउन क्रिकेट क्लब रेड के अविनाश आर्यन को निर्णायक अमित कुमार ने प्रदान किया। मौके पर मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के सचिव नवीन कुमार, संयुक्त सचिव अमरेंद्र प्रसाद सिंह 'अमर', भाजपा नेता राम, रविन्द्र कुमार सिंह, अजय, मो चांद, मो हसन सहित ढ़ेरों खेलप्रेमी मौजूद थे। सचिव नवीन कुमार ने बताया कि कल का मैच नारायनपट्टी क्रिकेट क्लब, नारायनपट्टी और डायमंड क्रिकेट क्लब, पंडौल के बीच खेला जायेगा।
मधुबनी (रजनीश के झा)। आज का मैच टाउन क्रिकेट क्लब रेड, मधुबनी और जानकी क्रिकेट क्लब, जयनगर के बीच खेला गया। टॉस जीत कर जानकी क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 8 विकेट खोकर 154 रन बनाया। बल्लेबाजी में जानकी क्रिकेट क्लब की ओर से कार्तिकेयन झा ने 28 रन, प्रांजल देव ने 25 रन, निशांत राजहंस ने 21 रन, संजीत ने 19 रन, सूरज मोहन ने 12 रन, सचिन कुमार ने 12 रन और संघर्ष सिद्धि ने नाबाद 2 रन बनाया। वहीं टाउन क्रिकेट क्लब रेड की ओर से गेंदबाजी में दिन दयाल ने 13 रन देकर 2 विकेट, रियांश ने 14 रन देकर 2 विकेट, अखिलेश, सरोज, सचिन और गौतम ने एक एक विकेट लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें