सीहोर : श्री सत्य साई विश्वविद्यालय में अभ्युदय भारत अभियान 2026 - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 14 मार्च 2026

सीहोर : श्री सत्य साई विश्वविद्यालय में अभ्युदय भारत अभियान 2026

Abhyuday-bharat-sehore
सीहोर। श्री सत्य साई विश्वविद्यालय, सीहोर में अभ्युदय भारत अभियान 2026 के अंतर्गत एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर  वन्दे मातरम विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया, जिसमें देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेन्द्र सिंह सोलंकी संगठन मंत्री, सेवा भारती भोपाल रहे। उनके साथ अरुषेन्द्र शर्मा स्वदेशी जागरण मंच सीहोर तथा भारत सोनी शिकशक प्रकोष्ठ प्रभारी, सीहोर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने वन्दे मातरम के महत्व, स्वतंत्रता संग्राम में उसकी भूमिका तथा युवाओं के लिए उसके प्रेरणादायक संदेश पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुकेश तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनसे उपस्थित जनसमूह में उत्साह और प्रेरणा का वातावरण बना। कार्यक्रम का सफल संचालन अंकित जोशी द्वारा किया गया, जबकि अंत में आभार प्रदर्शन डॉ. सुसन थामॅस ने किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यह आयोजन राष्ट्रप्रेम, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक जिम्मेदारी के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं: