सीहोर : धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान परशुराम प्रकटोत्सव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 31 मार्च 2026

सीहोर : धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान परशुराम प्रकटोत्सव

Bhagwan-parasuram-sehore
सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में समाज के आराध्य भगवान परशुराम का प्रकटोत्सव आस्था और उत्साह के साथ मनाए जाने के लिए ब्राह्मण समाज के द्वारा  घर-घर जाकर ब्राह्मण परिवारों को आमंत्रण पत्र का वितरण किया किया जाएगा। मंगलवार को भव्य चल समारोह में शामिल होने का प्रथम आमंत्रण पत्र विप्रजनों के द्वारा शहर के शुगर फैक्ट्री स्थित प्राचीन गणेश मंदिर पर पहुंचकर भगवान गणेश को समर्पित किया गया। इस मौके पर समाज के अध्यक्ष दीपक शर्मा, चल समारोह अध्यक्ष राजेश शर्मा, समाज के कार्यकारी अध्यक्ष सुदीप व्यास, ट्रस्ट अध्यक्ष मनोहर शर्मा, कोषाध्यक्ष रुपेश तिवारी, युवा अध्यक्ष रजत व्यास, चल समारोह युवा अध्यक्ष तनिष त्यागी आदि बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी मौजूद थे। जानकारी के अनुसार शहर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भगवान परशुराम प्रकटोत्सव पूरे उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इसको लेकर तैयारियां की जा रही है। ब्राह्मण समाज के द्वारा शहर के सभी कालोनी और सेक्टरों में आगामी दिनों में बैठक का आयोजन किया जाएगा। समाज के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित और पंडित सुनील शर्मा ने बताया कि भगवान की जयंती आगामी 20 अपै्रल को सुबह दस बजे शहर के खजांची लाइन स्थित धर्मशाला में पूजन अर्चना की जाएगी और उसके पश्चात महिला मंडल के द्वारा अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वहीं 26 अपै्रल को भगवान परशुराम की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। बुधवार से शहर के खजांची लाइन पर शाम पांच बजे विप्रजन एकत्रित होकर आमंत्रण का वितरण करेंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं: