सीहोर। समस्त सनातन प्रेमी भक्तजन तत्वाधान में शहर के महिला घाट गंगेश्वर महादेव शनि मंदिर परिसर नदी चौराहे पर सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन ब्रह्मलीन श्री त्यागी महाराज के शिष्य महंत उद्धव दास महाराज के मुखरविन्द से आगामी 12 मार्च से 18 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर दो बजे से पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए जायसवाल परिवार की ओर से संजय जायसवाल ने बताया कथा का शुभारंभ 12 मार्च से सुबह साढ़े ग्यारह बजे गंगा आश्रम स्थित होटल सविराज से आरंभ होकर कथा स्थल शहर के महिला घाट गंगेश्वर महादेव शनि मंदिर परिसर नदी चौराहे पर पहुंचेगी और उसके उपरांत प्रतिदिन दोपहर दो बजे से पांच बजे तक जारी रहेगी। समस्त सनातन प्रेमी भक्तजन कथा श्रवण करने की अपील की है।
सोमवार, 9 मार्च 2026
सीहोर : भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय भागवत कथा 12 मार्च से
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें