सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर सोमवार की शाम को जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में जूनियर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सीहोर चिल्ड्रन ने सीहोर बाइज को 2-0 से हराया। इस मैच के दौरान सीहोर चिल्ड्रन के स्ट्राइकर युवराज ने मैच के अंतिम समय में दो गोल किए। एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया ने बताया कि सोमवार की शाम को खेले गए जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता का मुकाबला हाफ तक रोमांचक रहा। इसमें सीहोर चिल्ड्रन और सीहोर बाइज की टीम बिना गोल के जबरदस्त प्रदर्शन कर रही थी, लेकिन मैच के अंतिम समय में सीहोर चिल्ड्रन की ओर से युवराज ने लगातार दो गोल कर अपनी टीम को विजय दिलाई।
सोमवार, 9 मार्च 2026
सीहोर चिल्ड्रन ने सीहोर बाइज को 2-0 से हराया
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें