पटना : भोजपुरी फिल्म “प्रेम विवाह” का फर्स्ट लुक रिलीज, 28 मार्च को ट्रेलर होगा लॉन्च - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 27 मार्च 2026

पटना : भोजपुरी फिल्म “प्रेम विवाह” का फर्स्ट लुक रिलीज, 28 मार्च को ट्रेलर होगा लॉन्च

Bhojpuri-film-prem-vivah
पटना (रजनीश के झा)। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक और बहुप्रतीक्षित फिल्म प्रेम विवाह को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ गया है। एसआरके म्यूजिक प्रा लि के बैनर तले बनी इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है, जबकि इसका ट्रेलर 28 मार्च सुबह 06:30 बजे रिलीज किया जाएगा। फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है और दर्शक इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू और चर्चित अभिनेत्री काजल राघवनी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इनके साथ समार्थ चतुर्वेदी, संजय पांडेय, रीना रानी, विनोद मिश्रा, श्रद्धा नवल, अनीता रावत, संतोष श्रीवास्तव, दीपिका सिंह, सपना यादव, शबनम खान, सुप्रिया कुशवाहा समेत कई कलाकार अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे। मजबूत स्टारकास्ट के कारण फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। फिल्म के निर्माता रौशन सिंह और सह-निर्माता शर्मिला आर सिंह हैं, जबकि निर्देशन संजय श्रीवास्तव ने किया है।


निर्माता रौशन सिंह ने कहा कि यह फिल्म पारिवारिक मूल्यों, प्रेम और सामाजिक रिश्तों की मजबूत भावनाओं पर आधारित है, जिसे दर्शकों को ध्यान में रखकर बेहद साफ-सुथरे और मनोरंजक अंदाज में बनाया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि फिल्म की कहानी, संगीत और कलाकारों का अभिनय दर्शकों को जरूर पसंद आएगा। रौशन सिंह ने बताया कि पूरी टीम ने इस प्रोजेक्ट पर कड़ी मेहनत की है, ताकि भोजपुरी सिनेमा को एक गुणवत्तापूर्ण और यादगार फिल्म मिल सके। उन्होंने दर्शकों से अपील की कि 28 मार्च को रिलीज होने वाले ट्रेलर को जरूर देखें और फिल्म को अपना प्यार व आशीर्वाद दें। फिल्म प्रेम विवाह के मुख्य अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू ने कहा कि यह फिल्म एक खूबसूरत पारिवारिक और सामाजिक कहानी पर आधारित है, जिसमें प्रेम, रिश्तों की अहमियत और पारिवारिक मूल्यों को बेहद भावनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी और संगीत दर्शकों को जरूर पसंद आएगा और इसमें उनका किरदार काफी खास है। कल्लू ने कहा कि पूरी टीम ने दिल से मेहनत की है और उन्हें विश्वास है कि दर्शकों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद इस फिल्म को अवश्य मिलेगा। आपको बता दें कि इस फिल्म कहानी प्रण नाथ ने लिखी है, जो पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक रिश्तों की भावनाओं को दर्शाती है। फिल्म के संगीत में प्रियंशु सिंह, रौशन सिंह, आर आर पंकज और सरगम आकाश का योगदान है, जबकि गीतों को सुमित सिंह चंद्रवंशी, आशुतोष तिवारी, मनोज भावुक, छोटू यादव और अभिषेक भोजपुरीया ने लिखा है। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी और पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। फिल्म “प्रेम विवाह” को पारिवारिक मनोरंजन के साथ भावनात्मक कहानी के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: