मुंबई : फोर्टिस ने लॉन्च किया अत्याधुनिक ब्रेन- स्पाइन सर्जरी संस्थान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 25 मार्च 2026

मुंबई : फोर्टिस ने लॉन्च किया अत्याधुनिक ब्रेन- स्पाइन सर्जरी संस्थान

Brain-spine-surgery
मुंबई (अनिल बेदाग) : मुंबई में न्यूरो चिकित्सा के क्षेत्र में एक अहम कदम उठाते हुए फोर्टिस हेल्थकेयर ने न्यूनतम आक्रमक मस्तिष्क एवं रीढ़ सर्जरी संस्थान का उद्घाटन किया। यह पहल पहले वार्षिक न्यूरोसाइंसेज़ कॉन्क्लेव के दौरान हुई, जिसमें देशभर के विशेषज्ञों ने भाग लेकर आधुनिक न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी में हो रहे बदलावों पर चर्चा की। इस अत्याधुनिक संस्थान का नेतृत्व डॉ. जयेश सरधारा कर रहे हैं, जो न्यूनतम आक्रमक तकनीकों के जरिए जटिल न्यूरोलॉजिकल और स्पाइन विकारों के उपचार को नई दिशा देने पर काम करेंगे। कॉन्क्लेव का विषय “एडवांस्ड न्यूरोसाइंसेज पर वर्तमान अपडेट” रहा, जिसमें स्ट्रोक मैनेजमेंट, न्यूरो-ऑन्कोलॉजी, और न्यूरो-क्रिटिकल केयर जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। डॉ. जयेश सरधारा ने कहा, “न्यूनतम आक्रमक न्यूरोसर्जरी भविष्य की दिशा है, जहां सटीकता और तकनीक मरीजों को तेज़ रिकवरी और बेहतर परिणाम देती है।” वहीं, डॉ. विशाल बेरी ने इस पहल को चिकित्सा उत्कृष्टता और सहयोगात्मक सीख का मजबूत मंच बताते हुए कहा, “ऐसे कॉन्क्लेव से विशेषज्ञों के बीच ज्ञान का आदान-प्रदान होता है, जो सीधे मरीजों की बेहतर देखभाल में मदद करता है।” डॉ. एस. नारायणी ने भी इस आयोजन को नवाचार और ज्ञान साझाकरण को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया। यह दो दिवसीय सम्मेलन न केवल विशेषज्ञों के बीच संवाद का मंच बना, बल्कि भारत में न्यूरोसाइंस देखभाल को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक मजबूत पहल भी साबित हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं: