मुंबई : ‘ऐ अजनबी’: कोक स्टूडियो भारत सीजन 4 की तड़प भरी शुरुआत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 25 मार्च 2026

मुंबई : ‘ऐ अजनबी’: कोक स्टूडियो भारत सीजन 4 की तड़प भरी शुरुआत

Music-session-e-ajnabi
मुंबई (अनिल बेदाग) : भारत की समृद्ध और बहुरंगी संगीत परंपरा को नए अंदाज़ में पेश करने वाला मंच कोक स्टूडियो भारत एक बार फिर अपने चौथे सीजन के साथ लौट आया है, और इसकी शुरुआत हुई है बेहद भावुक ट्रैक ‘ऐ अजनबी’ से। यह गाना सिर्फ एक धुन नहीं, बल्कि उन अनकहे जज़्बातों की कहानी है जो वक्त के साथ बदलते नहीं—सिर्फ उनके इज़हार के तरीके बदल जाते हैं। आदित्य रिखारी की सादगी भरी आवाज़, लोक संगीत के उस्ताद कुतले खान की रूहानी गहराई और रैवाटॉर के आधुनिक प्रोडक्शन का संगम इस गीत को एक अनोखी पहचान देता है। ‘ऐ अजनबी’ दो दौरों के बीच संवाद जैसा लगता है—एक वो दौर जब प्यार चिट्ठियों में सांस लेता था, और दूसरा जब वही एहसास अनसेंट मैसेज में कैद रह जाता है। यह गीत न सिर्फ यादों की नरमी को छूता है, बल्कि आज की बेचैनियों को भी उतनी ही शिद्दत से महसूस कराता है। लोक और पॉप के मेल से तैयार यह ट्रैक साबित करता है कि संगीत की असली ताकत समय की सीमाओं को पार कर दिलों को जोड़ने में है। ‘ऐ अजनबी’ के साथ कोक स्टूडियो भारत ने एक बार फिर यह जता दिया है कि बदलते दौर में भी भावनाएं हमेशा अमर रहती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: