मुंबई : कोलोरेक्टल कैंसर पर खतरे की घंटी: लक्षणों को नजरअंदाज कर रहे हैं मुंबईकर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 29 मार्च 2026

मुंबई : कोलोरेक्टल कैंसर पर खतरे की घंटी: लक्षणों को नजरअंदाज कर रहे हैं मुंबईकर

  • मुंबई में पाचन समस्याओं से बढ़ रहा कैंसर का खतरा

Cancer-mumbai
मुंबई (अनिल बेदाग) : कोलोरेक्टल कैंसर जागरूकता माह के अवसर पर सामने आए एक राष्ट्रव्यापी सर्वे ने चौंकाने वाले तथ्य उजागर किए हैं। मर्क स्पेशालिटीज प्रा. लि. द्वारा समर्थित “लाइफस्टाइल एवं डाइजेस्टिव हेल्थ अवेयरनेस सर्वे” के अनुसार, भारत में तेजी से बदलती जीवनशैली और अस्वास्थ्यकर खान-पान के चलते पाचन संबंधी समस्याएं तो बढ़ रही हैं, लेकिन गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूकता अभी भी बेहद कम है। मुंबई में किए गए विश्लेषण में यह सामने आया कि केवल 18.9% लोग ही मल में खून या मल त्याग की आदतों में बदलाव को कैंसर के संकेत के रूप में पहचानते हैं। वहीं 85% से अधिक लोग डॉक्टर से परामर्श लेने के बजाय स्वयं दवा लेना पसंद करते हैं। डॉ. ज्योति बाजपेयी ने कहा, “कोलोरेक्टल कैंसर अक्सर छोटे पॉलिप्स से शुरू होता है, जिसे समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है। मल में खून, पेट दर्द या वजन कम होना जैसे संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।” डॉ. मुबारकुन्निसा टोन्से के अनुसार, “मुंबई में लोग गंभीर लक्षणों में भी खुद दवा लेते हैं, जो स्थिति को और जटिल बना सकता है।” वहीं डॉ. दर्शित शाह ने चेतावनी दी, “प्रोसेस्ड फूड, व्यायाम की कमी और तंबाकू सेवन इस कैंसर के प्रमुख जोखिम कारक हैं। स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इसे काफी हद तक रोका जा सकता है।” विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर जांच, जागरूकता और सही जीवनशैली अपनाकर इस बढ़ते खतरे को नियंत्रित किया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं: