- विधायक सुदेश राय ने वर वधुओं को श्रीमदभागवत गीता पुस्तक देकर दी शुभकामनाएं दी
- मुख्यमंत्री सामूहिक कन्यादान विवाह निकाह सम्मेलन का पीजी कॉलेज मैदान पर हुआ आयोजन
- 123 बेटियों ने अग्रि के सात फेरे लेकर विवाह किया स्वीकार, 76 बेटियों ने कुरान की आयतो के साथ निकाह किया कुबूल
नगर पालिका परिषद और सामाजिक न्याय विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक कन्यादान विवाह निकाह सम्मेलन का आयोजन पीजी कालेज मैदान पर किया गया। कार्यक्रम प्रभारी नरेंद्र राजपूत के द्वारा सम्मेलन स्थल पर हिंदू मुस्लिम वर वधूओ के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई। मुख्य अतिथि विधायक सुदेश राय और नगर पालिका अध्यक्ष पिं्रस राठौर का मंच पर स्वागत किया गया। विधायक सुदेश राय और नगर पालिका अध्यक्ष पिं्रस राठौर ने वर वधुओं को श्रीमदभागवत गीता पुस्तक देकर विवाह की बधाई शुभकामनाऐं दी। तत्पश्चता मुस्लिम पंडाल में पहुंचकर निकाह की मुबारकबाद भी दी गई। मंच पर भाजपा जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, भाजपा जिला मंत्री प्रीति सोनी नपा उपाध्यक्ष विपिन सास्ता और कार्यक्रम प्रभारी नरेंद्र राजपूत,नगर पालिका सीएमओ सुधीर कु़मार,सामाजिक न्याय विभाग जिला अधिकारी महेश यादव एवं पार्षदों के द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक कन्यादान विवाह निकाह सम्मेलन अंतर्गत शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली राशि के चैक वर वधुओं को प्रदान किए गए। नगर पालिका अध्यक्ष पिं्रस राठौर भाजपा जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, भाजपा जिला मंत्री प्रीति सोनी ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की योजनाओं से समाज के गरीब तबके को होने वाले लाभों की जानकारी दी। अंत में कार्यक्रम प्रभारी नरेंद्र राजपूत ने सभी का आभार व्यक्त किया। सकुशल रूप से वधुओं की विदाई दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वर वधुओं के परिजन और नगर पालिका परिषद और सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें