- सैकड़ों भूमिहीन परिवारों में अधिकांश महादलित अतिपिछड़ा और अल्पसंख्यक परिवारों को बिना वैकल्पिक व्यवस्था के ही बुलडोजर चला तो भूमिहीन को महाजुटान कर गरीब बसाओ आंदोलन होगा तेज
जिला सचिव ध्रुव नारायण कर्ण ने बताया कि हथियाही, भकुआ, चतरा गोबरौड़ा एवं नरार सहित अगल-बगल के पश्चिमी कोशी नहर किनारे बसे गांवों मे अधिकांश परिवार महादलित अतिपिछड़ा और अल्पसंख्यक (मुसहर ,पासवान ,मोची ,मलाह, यादव ,कोयरी ,बढई आदि) भूमिहीन परिवार करीब 60 वर्षों से बसे हुए हैं। और अधिकांश परिवारों के पास बसे हुए भूमि ही मात्र है इसके बावजूद सरकार अभियान बसेरा योजना-2 के तहत बसाने के बदले बिना वैकल्पिक व्यवस्था के ही 281 परिवारों के उपर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने तथा झोपड़ी /घरों के उपर बुलडोजर चलाने की तुगलक्की फरमान प्रसाशन के द्वारा जारी करना दुर्भाग्यपूर्ण है। और उन्होंने कहा कि खजौली के कोशी नहर विस्तारित करण से विस्थापित होने वाली परिवारों को पार्टी के द्वारा संगठित करने की अभियान जारी कि गई है। स्थानीय प्रशासन यदि बिना वैकल्पिक व्यवस्था के ही गरीबो के घरों के उपर बुलडोजर चलाती है तो भाकपा-माले मजबूती से प्रभावित पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होकर गरीब बसाओ आंदोलन चरणबद्ध तरीके चलाने की बात कहें। जांच कमिटी के सहयोग किए जितेंद्र कुमार ,राजेश कुमार यादव ,भोला पासवान, बेगम खातुन सहित अन्य साथियों ने किया. माले की जांच टीम अगले सप्ताह में जिला पदाधिकारी मधुबनी से मीलकर ज्ञापन सौपेगी.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें