बेनीपट्टी /मधुबनी (रजनीश के झा), 26 मार्च। भाकपा–माले का तीसरा बेनीपट्टी प्रखंड सम्मेलन अजीत कुमार ठाकुर, धरम दास पासवान एवं सुनीता सदाय की तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडली के संचालन में जमुआड़ी पंचायत भवन में देर रात संपन्न हुआ. पर्यवेक्षक के रुप में भाकपा-माले जिला कमिटी सदस्य मदन चंद्र झा उपस्थित थे.उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि नीतिश -सम्राट की बुलडोजर राज के खिलाफ एकजुट होकर न्याय,अधिकार के लिये जन प्रतिरोध आंदोलन तेज करने का आवाहन किया. सम्मेलन में भाकपा(माले) प्रखंड सचिव प्रखंड बिदाई कमिटी की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि प्रखंड क्षेत्र के 15 पंचायत के दर्जनों गांवों मे पार्टी का बिस्तार हुआ हैं, गरीबों के बास आवास, मनरेगा एवं गरीबों पर हुये मदन के खिलाफ आन्दोलन चलाये गये हैं. गरीब बसाओ आंदोलन की पृष्ठभूमि तैयार हो रही है। परंतु सामंती एवं भ्रष्ट ताकते आन्दोलन में तोड़ फोड़ करने की साजिशो का सामना गत सम्मेलन के बाद से करती रही है।तीसरा सम्मेलन के जरिये प्रखंड के सभी पंचायतों में पार्टी का बिस्तार करने और जुझारु आंदोलन तेज करने का संकल्प ब्यक्त किया। सम्मेलन में 56 प्रतिनिधि. 20 अतिथि ने भाग लिया. 10 प्रतिनिधियों ने सचिव के रिपोर्ट पर अपनी बाते रखी.राम बिनय पासवान, अशर्फी सदाय, राजेंद्र पासवान,वगैरह. इसके बाद प्रखंड सचिव के काम काज के रिपोर्ट को पास कर दिया. सम्मेलन को संबोधित करते हुये अजीत कुमार ठाकुर ने कहा कि चुनाव में दस हजार महिलाओं को देकर वोट खरीद व चुनावी धांधली से बनी नीतिश -सम्राट की सरकार चुनाव के बाद गरीबों पर बुलडोजर चला रही है। जिसके खिलाफ मजबूत और एकताबद्ध जन प्रतिरोध आंदोलन होगा. सम्मेलन के अंत में 17 सदस्यों की प्रखंड कमिटी का गठन किया गया, जिसके सचिव पुन: प्रखंड सचिव श्याम पंडित को सर्वसम्मति से चुना गया।
गुरुवार, 26 मार्च 2026
मधुबनी : भाकपा–माले का तीसरा प्रखंड सम्मेलन संपन्न
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें