पटना : भोजपुरी गाना“मरद रंगदार” ने मचाया धमाल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 26 मार्च 2026

पटना : भोजपुरी गाना“मरद रंगदार” ने मचाया धमाल

  • शिवानी सिंह की आवाज और तोशी द्विवेदी की अदाओं ने बनाया गाना सुपर वायरल

New-Bhojpuri-song
पटना (रजनीश के झा)। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों एस आर के म्यूजिक का गाना मरद रंगदार तेजी से वायरल हो रहा है। अपनी दमदार बीट, आकर्षक बोल और शानदार प्रस्तुति के कारण यह गाना दर्शकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। इस गाने को मशहूर गायिका शिवानी सिंह ने अपनी मधुर और जोशीली आवाज दी है, वहीं वीडियो में तोशी द्विवेदी की शानदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। गाने के बोल सुमित सिंह चंद्रवंशी ने लिखे हैं, जो युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय हो रहे हैं। म्यूजिक डायरेक्टर राज गुप्ता ने गाने को ऐसा म्यूजिकल टच दिया है, जो सुनते ही लोगों को झूमने पर मजबूर कर देता है। वहीं छोटू भारद्वाज के कंपोजिशन ने इस गीत को और भी खास बना दिया है। रिलीज होते ही गाने को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और यह तेजी से वायरल हो रहा है।


वीडियो की बात करें तो इसका फिल्मांकन बेहद आकर्षक तरीके से किया गया है। कनु मुखर्जी और विष्णु कुमार की कोरियोग्राफी ने गाने में एनर्जी भर दी है, जिससे गाना देखने में और भी मनोरंजक हो गया है। संतोष यादव और नवीन वर्मा द्वारा की गई सिनेमैटोग्राफी गाने को हाई क्वालिटी लुक देती है, जबकि हम्मिंग बर्ड वी एफ एक्स द्वारा किया गया डी आई वीडियो को और आकर्षक बनाता है। कैमरा वर्क विवेक यादव ने संभाला है, जो वीडियो को शानदार विजुअल अपील देता है। एस आर के म्यूजिक के बैनर तले रिलीज इस गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। खासकर युवाओं के बीच “मरद रंगदार” तेजी से ट्रेंड कर रहा है और शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म पर भी इस गाने पर हजारों रील बन रही हैं। गाने की धुन और बोल लोगों को बार-बार सुनने पर मजबूर कर रहे हैं। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में लगातार नए प्रयोग हो रहे हैं और “मरद रंगदार” उसी कड़ी का एक बेहतरीन उदाहरण बनकर उभरा है। जिस तरह से यह गाना वायरल हो रहा है, उसे देखकर साफ है कि आने वाले दिनों में यह गाना भोजपुरी म्यूजिक लवर्स की प्लेलिस्ट में लंबे समय तक छाया रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: