समस्तीपुर : झंडोत्तोलन के बाद शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सम्मेलन शुरू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 25 मार्च 2026

समस्तीपुर : झंडोत्तोलन के बाद शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सम्मेलन शुरू

Cpi-ml-samastipur
ताजपुर/समस्तीपुर (रजनीश के झा), 25 मार्च । ताजपुर बाजार के फलमंडी में बुधवार को भाकपा माले का प्रखंड सम्मेलन झंडोत्तोलन के बाद शहीदों को मौन श्रद्धांजलि देने के साथ ही शुरू हुआ। सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों, अतिथियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षाविद डॉ० प्रभात कुमार द्वारा द्वारा झंडोत्तोलन और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ की गई। खुला सत्र की अध्यक्षता प्रभात रंजन गुप्ता, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह एवं आसिफ होदा की तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडल ने की। संचालन सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। सम्मेलन को भाकपा माले समस्तीपुर जिला कमिटी सदस्य महेश कुमार, जयंत कुमार, उपेंद्र राय, बतौर अतिथि राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह, डॉ ० दीलीप कुमार आदि ने किया।


सम्मेलन का उद्घाटनकर्ता शिक्षाविद डॉ० प्रभात कुमार ने करते हुए कहा कि भाकपा माले ने कर्पूरी ठाकुर के कर्मभूमि ताजपुर को शोषण, दमन-उत्पीड़न के खिलाफ विकास की रफ्तार को तेज करने को लेकर तमाम प्रशासनिक एवं सामंती यातना झेलते हुए सींचा है। यहां बड़ी भागीदारी वाला क्रांतिकारी आंदोलन विकसित होने से जन आधिकारों की रक्षा हुई है। विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं में लूट-भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन चलाकर दलाल-माफिया पर करारा प्रहार भी किया गया है। पुलिस-अधिकारियों की मनमानी, तानाशाही एवं सामंती रोबदाब के खिलाफ जन संघर्ष चलाकर पुलिस- अधिकारियों पर कारवाई करवाई गई है। जन प्रतिनिधियों के भ्रष्टाचार के खिलाफ भी माले निर्णायक संघर्ष किया है। सांगठनिक सत्र की शुरुआत विदाई प्रखंड कमिटी द्वारा उपस्थित प्रतिनिधियों के बीच दस्तावेज वितरण के पश्चात सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने 6 पेज का कामकाज की रिपोर्ट का पाठ से किया गया। बहस में 20 प्रतिनिधियों ने अपना-अपना सुझाव रखा साथ ही सम्मेलन में संगठन को मजबूत करने, जनसमस्याओं के समाधान और आगामी आंदोलनों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों-मजदूरों-युवाओं की समस्याओं को प्रमुख मुद्दा बताते हुए इनके समाधान के लिए संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। बहस जारी है। सम्मेलन देर शाम तक चलने की संभावना है।

कोई टिप्पणी नहीं: