दिल्ली : शहीदों का स्मरण हमारा राष्ट्र धर्म : अंजू श्रीवास्तव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 25 मार्च 2026

दिल्ली : शहीदों का स्मरण हमारा राष्ट्र धर्म : अंजू श्रीवास्तव

  • हिन्दू कालेज में भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि 

Hindu-college-delhi
नई दिल्ली (रजनीश के झा)। भारत का स्वतन्त्रता आंदोलन महान बलिदानों  से निर्मित हुआ है। क्रांतिकारी वीर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की शहादत ने पूरे देश में स्वतंत्रता की अमित अलख जगा दी थी। ऐसे क्रांतिकारी सेनानियों को याद करना प्रत्येक देशवासी का कर्तव्य है और यह हमें देश से प्रेम और समर्पण की प्रेरणा देता है। हिन्दू कालेज में शहीद दिवस पर क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि  देते हुए प्राचार्य प्रो अंजू श्रीवास्तव ने कहा कि हिन्दू कालेज का इतिहास भी क्रांतिकारियों के गौरवशाली अध्याय से जुड़ा है। राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रो श्रीवास्तव ने कहा कि क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद ने आंदोलन के दिनों में कुछ दिन हिन्दू कालेज के छात्रावास में गुप्त निवास किया था। असेंबली में बम फेंकने के बाद चंद्रशेखर आजाद को अंग्रेजों से बचाने के लिए कॉलेज हॉस्टल के वार्डन निगम ने होस्टल में पनाह दी थी। जब अंग्रेजी सैनिक चंद्रशेखर आजाद को पकड़ने के लिए कॉलेज पहुंचे तो वार्डन ने साफ इनकार कर दिया। प्रो श्रीवास्तव ने युवा विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे ऐसे वीर क्रांतिकारियों के जीवन से प्रेरणा लें। राष्ट्रीय सेवा योजना के क्रायक्रम अधिकारी डॉ पल्लव ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास से हम बार बार सीख सकते हैं जिसने बेहद शक्तिशाली विदेशी हुकूमत को चुनौती दी और अंतत: स्वाधीनता प्राप्त की। हिन्दी विभाग प्रभारी प्रो बिमलेंदु तीर्थंकर, प्रो रचना सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने भी संगोष्ठी में विचार व्यक्त किए। इससे पहले राष्ट्रीय सेवा योजना उपाध्यक्ष नेहा यादव ने सभी का फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। अंत में विद्यार्थी अध्यक्ष निशांत सिंह ने आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं: