समस्तीपुर : एजेंसी में हो रहा गैस सिलिंडर हेराफेरी, मजिस्ट्रेट तैनात हो : सुरेंद्र प्रसाद सिंह - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 30 मार्च 2026

समस्तीपुर : एजेंसी में हो रहा गैस सिलिंडर हेराफेरी, मजिस्ट्रेट तैनात हो : सुरेंद्र प्रसाद सिंह

  • भाकपा माले सिरसिया शाखा की बैठक संपन्न, लिया गया संगठनात्मक एवं आंदोलनात्मक निर्णय
  • 18-19 अप्रैल को कल्याणपुर में जिला सम्मेलन एवं 16-17-18 मई को दरभंगा में राज्य सम्मेलन की सफलता को ले होगी ज़ोरदार तैयारी 

Cpi-ml-samastipur
ताजपुर/समस्तीपुर (रजनीश के झा), 30 मार्च । ताजपुर प्रखंड के सिरसिया वार्ड 13 में भाकपा माले सिरसिया शाखा की बैठक शाखा सचिव राजेश कुमार सहनी की अध्यक्षता, प्रखंड कमिटी सदस्य जीतेंद्र सहनी के पर्यवेक्षण एवं प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह की आतिथ्य में रविवार को संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, राशन-गैस की किल्लत तथा किसानों-मजदूरों की बदहाल स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। कल्याणकारी योजनाओं से वंचित लोगों को अभियान चलाकर लाभ दिलाने का निर्णय समेत 18-19 मार्च को कल्याणपुर के वीरसिंहपुर में आयोजित भाकपा माले का समस्तीपुर जिला सम्मेलन एवं 16-17-18 मई को दरभंगा प्रेक्षागृह में आयोजित होने वाले भाकपा माले के राज्य सम्मेलन की सफलता हेतु प्रचार-प्रसार करने, कोष संग्रह करने, बकाया सदस्यता शुल्क संग्रह करने, पार्टी एवं पार्टी पत्रिका लोकयुद्ध का नया सदस्यता बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि आम जनता महंगाई और सरकारी उपेक्षा से त्रस्त है, जबकि सरकार जनहित के मुद्दों पर गंभीर नहीं दिख रही है। बैठक में आगामी दिनों में जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया। साथ ही, संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाने और गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया गया। अंत में सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित किए गए और संघर्ष को तेज करने का संकल्प लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: