कामरेड राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि जत्थे की विधिवत शुरुआत मंडीदीप हुई है। औबेदुल्लागंज और बुदनी होते हुए नसरुल्लागंज, इछावर के रास्ते सीहोर पहुंचकर रात्रि विश्राम यहां पर रहेगा। जिले में पार्टी जिला समिति सदस्य राजीव गुप्ता जत्थे का नेतृत्व कर रहे हैं। जन आक्रोश जत्थे की गाड़ी का मजदूर साथियों ने जोरदार नारों के साथ स्वागत किया और उसके बाद बड़ी तादाद में मजदूरों ने लाल झंडा लेकर जत्थे के साथ में सीहोर के दुकानों बाजारो और मजदूर पीठों पर अभियान चलाया। इस दौरान बस स्टैंड कोतवाली चौराहा नमक चौराहा भोपाल नाका पुराना बस स्टैंड इंग्लिश पूरा क्षेत्र, बड़ा बाजार, मेन मार्केट, स्टेशन रोड आदि पर प्रचार अभियान चलाया गया। शहर के मजदूर साथियों के साथ व्यापारी बंधुओ ने भी आगे बढ़ चढ़कर जत्थे को सहयोग दिया एवं सभी ने आने वाली 24 तारीख को दिल्ली रैली को सफल करने का संकल्प लिया। नुक्कड़ सभाओं को बलवंत डांगे, दृगचंद्र प्रजापति, दीपक पासवान, पूषन भट्टाचार्य प्रमुख ने संबोधित किया।
सीहोर। कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा निकाली जा रही जन विरोधी देश विरोधी सप्रदायिक कॉर्पोरेट गाठजोड़ के विरुद्ध दिल्ली चलो आक्रोश रैली जत्था गुरुवार की शाम सीहोर पहुंचा। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राजीव कुमार गुप्ता और दिनेश मालवीय के द्वारा बस स्टैंड पर जत्थे में शामिल कामरेडो का फूल मालाए पहना कर स्वागत किया गया । नुक्कड़ सभाओं को बलवंत डांगे, दृगचंद्र प्रजापति, दीपक पासवान, पूषन भट्टाचार्य प्रमुख ने संबोधित किया। राज्य कार्यालय से पूर्व राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड पीवी रामचंद्रन के द्वारा रवाना किया गया जत्था गुरुवार की रात सीहोर बस स्टैंड पर पहुंचा । यहां पर कामरेड राजीव कुमार गुप्ता और दिनेश मालवीय के द्वारा जत्थे में शामिल राज्य समिति सदस्य पूषन भट्टाचार्य, राज्य समिति सदस्य दीपक पासवान तथा अभिषेक पहना कर स्वागत किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें