सीहोर : कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 12 मार्च 2026

सीहोर : कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ

  • श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण मनुष्य के सभी पापों को नष्ट कर मोक्ष प्रदान करता है : महंत उद्धव दास महाराज

Kalash-yatra-sehore
सीहोर। श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण मनुष्य के सभी पापों को नष्ट कर मोक्ष प्रदान करता है, न कि केवल सुनना पर्याप्त है। उन्होंने बल दिया कि भागवत के आदर्शों को अपनाकर जीवन को धर्म और सदाचार के मार्ग पर ले जाना चाहिए, जिससे लोक-परलोक सफल हो। उक्त विचार शहर के महिला घाट गंगेश्वर महादेव शनि मंदिर परिसर नदी चौराहे पर सात दिवसीय भागवत कथा के पहले दिन महंत उद्धव दास महाराज ने कही। जानकारी के अनुसार जायसवाल परिवार के औंकार प्रसाद जायसवाल एवं समस्त सनातन प्रेमी भक्तजन तत्वाधान में शहर के महिला घाट गंगेश्वर महादेव शनि मंदिर परिसर नदी चौराहे पर सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन ब्रह्मलीन श्री त्यागी महाराज के शिष्य महंत उद्धव दास महाराज के मुखरविन्द द्वारा किया जा रहा है। कथा के पहले दिन दोपहर में आस्था और उत्साह के साथ कलश यात्रा निकाली गई। वहीं दो बजे से कथा का शुभारंभ किया गया। पहले दिन महाराज उद्धव दास ने भागवत का अर्थ है भाव में रत होना। उन्होंने कहा कि व्यक्ति जितना भाव में रत होता है, भगवान उसे वैसे ही परिणाम देते हैं। जो व्यक्ति ईश्वर की भक्ति में लीन रहता है, उसे सुखद परिणाम मिलते हैं। भागवत कथा को अमृत माना जाता है। जो व्यक्ति भागवत कथा सुनता है, वह अमृत पान कर रहा होता है। उनके अनुसार कथा सुनने से शरीर भले ही अमर न हो, लेकिन आत्मा अवश्य अमर हो जाती है। उन्होंने सभी को परोपकारी बनने और एक-दूसरे की मदद के लिए तैयार रहने का संदेश दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: