फतेहपुर : ईद-उल-फितर पर सीजेए पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष के आवास पहुंचकर दी मुबारकबाद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 22 मार्च 2026

फतेहपुर : ईद-उल-फितर पर सीजेए पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष के आवास पहुंचकर दी मुबारकबाद

  • शिया समुदाय ने सादगी के साथ मनाई ईद

Cyber-journalist-fatehpur
फतेहपुर (शीबू खान)। ईद-उल-फितर के मौके पर जहां पूरे देश में खुशियों और उत्साह का माहौल रहा, वहीं अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के चलते शिया समुदाय में इस बार ईद सादगी और गम के माहौल में मनाई गई। इसी क्रम में साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (सीजेए) के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष शहंशाह आब्दी के बहेरा सादात स्थित आवास पहुंचकर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी और शोक संवेदना भी व्यक्त की। बताया जा रहा है कि मौजूदा वैश्विक हालात और शिया समुदाय के शीर्ष धार्मिक नेता अली ख़ामेनेई से जुड़ी खबरों के चलते शिया समुदाय में शोक का वातावरण बना हुआ है। इसके कारण शिया समुदाय ने इस वर्ष ईद पारंपरिक धूमधाम के बजाय सादगी के साथ मनाई। लोगों ने केवल ईद की नमाज अदा की, जबकि घरों में सेवई बनाने, नए कपड़े पहनने और खुशियां मनाने की परंपराएं काफी हद तक सीमित रहीं। इसी परिप्रेक्ष्य में सीजेए के राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष शहंशाह आब्दी के आवास पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें ईद की शुभकामनाएं देते हुए वर्तमान परिस्थितियों पर संवेदना प्रकट की और समुदाय के साथ एकजुटता दिखाई। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे से मुलाकात कर शांति, भाईचारे और एकता का संदेश दिया। साथ ही यह भी कहा गया कि मौजूदा परिस्थितियों में संयम और आपसी सहयोग की भावना बनाए रखना ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है। इस दौरान संगठन की उत्तराखंड राज्य सह प्रभारी पारुल सिंह, जिला महासचिव सैय्यद शारिब क़मर अज़मी, जिला संयुक्त सचिव अनिल कुमार विश्वकर्मा, खागा तहसील उपाध्यक्ष महेश चौधरी, तहसील कोषाध्यक्ष ताज आब्दी, पत्रकार इसरार अहमद मुमताज, संदीप निर्मल, नौशाद, अर्शू आब्दी, मुहाफिज आब्दी और मोहम्मद दानिश सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: