दरभंगा : “मेंटल हेल्थ अवेयरनेस” कार्यक्रम का सफल आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 24 मार्च 2026

दरभंगा : “मेंटल हेल्थ अवेयरनेस” कार्यक्रम का सफल आयोजन

Darbhanga-engineering-college
दरभंगा (रजनीश के झा), 24 मार्च। कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, दरभंगा में आज “मेंटल हेल्थ अवेयरनेस: न्यू होप – अ बेटर टुमारो” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज के सेमिनार हॉल में आयोजित हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उससे जुड़े सामाजिक कलंक (स्टिग्मा) को समाप्त करना तथा सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर “ब्रेकिंग द स्टिग्मा एंड प्रमोटिंग वेल-बीइंग” विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में बीके सेंटर, दरभंगा से आमंत्रित संसाधन व्यक्तियों—सुश्री बी.के. रौशनी, सुश्री बी.के. आरती एवं श्री बी.के. सुधाकर—ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, तनाव प्रबंधन, आत्म-संयम एवं सकारात्मक सोच के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में ध्यान (मेडिटेशन) एवं संतुलित दिनचर्या अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य, प्रो. चंदन कुमार ने अपने संबोधन में कहा, “मानसिक स्वास्थ्य हमारे समग्र विकास की आधारशिला है। आज के प्रतिस्पर्धी वातावरण में विद्यार्थियों के लिए मानसिक रूप से सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि छात्रों को तनावमुक्त और सकारात्मक जीवन जीने की दिशा भी प्रदान करते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझते हुए इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

कोई टिप्पणी नहीं: