दरभंगा : कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में एलुमनाई मीट 2026 का सफल आयोजन, 80 पूर्व छात्रों ने लिया भाग - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 7 मार्च 2026

दरभंगा : कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में एलुमनाई मीट 2026 का सफल आयोजन, 80 पूर्व छात्रों ने लिया भाग

Dce-darbhanga
दरभंगा (रजनीश के झा), 07 मार्च। कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (DCE), दरभंगा में 07 मार्च 2026 को भव्य रूप से एलुमनाई मीट 2026 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न बैचों के लगभग 80 पूर्व छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर ने पुराने साथियों, शिक्षकों तथा वर्तमान छात्रों को एक साथ आने और अपने अनुभव साझा करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत सत्र के साथ हुई, जिसमें कॉलेज प्रशासन और एलुमनाई सेल की ओर से सभी पूर्व छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर एलुमनाई ने अपने छात्र जीवन की स्मृतियों को साझा किया और कॉलेज में बिताए गए दिनों को याद किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें एलुमनाई और छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इन गतिविधियों ने कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया तथा सभी उपस्थित लोगों को आपसी संवाद और मेल-मिलाप का अवसर प्रदान किया। इसके अतिरिक्त, पूर्व छात्रों के लिए कॉलेज परिसर का विशेष भ्रमण (Campus Visit) भी आयोजित किया गया। इस दौरान एलुमनाई को कॉलेज के शैक्षणिक विभागों, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय तथा अन्य आधुनिक सुविधाओं का अवलोकन कराया गया। कई एलुमनाई ने कॉलेज में हुए सकारात्मक बदलावों और नई सुविधाओं की सराहना की तथा छात्रों से बातचीत कर उन्हें अपने अनुभवों से प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज प्रशासन ने एलुमनाई से आग्रह किया कि वे दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के छात्रों को मार्गदर्शन (मेंटॉरशिप), उद्योग से जुड़ाव और करियर मार्गदर्शन के माध्यम से सहयोग प्रदान करें।


इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो० (डॉ.) चंदन कुमार ने कहा कि “एलुमनाई किसी भी संस्थान की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से हमारे छात्र भविष्य के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकते हैं। हमें आशा है कि हमारे पूर्व छात्र कॉलेज के विकास और छात्रों के मार्गदर्शन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।” एलुमनाई सेल के नोडल पदाधिकारी श्री विनायक झा ने कहा कि “एलुमनाई का उत्साह और कॉलेज के प्रति उनका जुड़ाव अत्यंत प्रेरणादायक है। एलुमनाई सेल भविष्य में मेंटरशिप प्रोग्राम, गेस्ट लेक्चर और इंडस्ट्री इंटरैक्शन जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से इस जुड़ाव को और मजबूत करेगा।” इस अवसर पर कई उल्लेखनीय एलुमनाई उपस्थित रहे, जिनमें सीमा कुमारी (बैच 2008, व्याख्याता, जीपी दरभंगा), सिद्धू कुमार (बैच 2008, एमवीआई), दिवाकर कुमार (बैच 2009, सहायक प्राध्यापक), रामप्रवेश कुमार (आईटी मैनेजर), प्रितेश कुमार (बैच 2012, एसडीओ, आरसीडी), कार्तिकेन कुमार (बैच 2014, बीपीआरओ) तथा लीपी कुमारी (बैच 2017, सहायक अभियंता, विद्युत विभाग) प्रमुख रूप से शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं: