दरभंगा : अभियंत्रण महाविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 25 मार्च 2026

दरभंगा : अभियंत्रण महाविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण

Dce-educational-trip-darbhanga
दरभंगा (रजनीश के झा), 25 मार्च। ट्विनिंग ऑफ स्कूल प्रोग्राम के अंतर्गत उच्च माध्यमिक स्कूल माधोपट्टी, क्वेटी के छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के साथ दरभंगा अभियंत्रण महाविद्यालय, दरभंगा का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय के छात्रों को तकनीकी शिक्षा के वातावरण एवं अवसरों से अवगत कराना था। भ्रमण के दौरान छात्रों ने विज्ञान प्रयोगशालाओं, लैंग्वेज लैब, विभिन्न शाखाओं की प्रयोगशालाओं , CDAC प्रयोगशाला तथा स्टार्टअप सेल का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्हें इंजीनियरिंग शिक्षा, प्रयोगात्मक अधिगम एवं नवाचार गतिविधियों के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त हुई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. चंदन कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें विज्ञान एवं अभियंत्रण के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल समन्वय पहल के नोडल पदाधिकारी डॉ. मो. अबुल कलाम आजाद द्वारा किया गया। उन्होंने भी छात्रों को अभियंत्रण शिक्षा के महत्व एवं इसके विभिन्न आयामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यह शैक्षणिक भ्रमण छात्रों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं: