सीहोर। शहर के कोलीपुरा स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री नरसिंह लक्ष्मी मंदिर में शुक्रवार को सुबह नौ बजे श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का ध्वजारोहण एवं यज्ञशाला का भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर संत माधव दास महाराज, श्रीमती नमिता अखिलेश राय और पंडित कुणाल व्यास ने आगामी दिनों में होने वाले पंच कुंडी यज्ञ का भूमि पूजन के साथ मंदिर परिसर के समीप विशाल क्षेत्र में ध्वजारोहण किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंडित कुणाल व्यास ने बताया कि संत माधव दास महाराज श्री लक्ष्मी नरसिंह मंदिर के मार्गदर्शन में आगामी दिनों में होने वाले श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ की तैयारियां शुरू हो गई है। महायज्ञ के लिए शुक्रवार की सुबह नौ बजे शहर के कोलीपुरा स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री नरसिंह लक्ष्मी मंदिर में पूर्ण विधि-विधान से ध्वजारोहण एवं यज्ञशाला का भूमि पूजन का भव्य आयोजन किया गया। यहां पर सुबह से भगवान नरसिंह का विशेष अभिषेक के पश्चात मंदिर परिसर में भगवान शंकर और हनुमान जी की पूजा अर्चना की। पंडित श्री व्यास ने बताया कि शुक्रवार को भूमि पूजन के साथ मंदिर परिसर में ध्वजारोहण का दिव्य अनुष्ठान रामनवमी के पावन अवसर पर किया गया है। इस मौके पर सभी क्षेत्रवासी शामिल थे।
शुक्रवार, 27 मार्च 2026
सीहोर : महायज्ञ का ध्वजारोहण और यज्ञ शाला का भूमि पूजन
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें