सीहोर : कुबेरेश्वरधाम पर मनाया गया भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 27 मार्च 2026

सीहोर : कुबेरेश्वरधाम पर मनाया गया भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव

  • उत्साह के साथ की भगवान श्रीराम की आरती और 501 कन्याओं का पूजन

Kubereshwar-dham-sehore
सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में चैत्र नवरात्र के आखिरी दिन राम नवमी पर धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। इस मौके पर भगवान श्रीराम और बाबा का पूजन  ढोल-नगाडों के साथ अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने किया और उसके बाद यहां पर आने वाले करीब 501 कन्याओं को भोजन प्रसादी कराई और दिन भर यहां पर भंडारे का आयोजन किया गया। पंडित प्रदीप मिश्रा ने नवरात्रि के पावन अवसर पर कन्या पूजन का विशेष संदेश दिया है और स्वयं भी कन्याओं का पूजन किया। उन्होंने नवमी पर कन्याओं के चरण धोकर, तिलक लगाकर, चुनरी ओढ़ाकर और भोजन खीर-पूरी कराकर माता रानी स्वरूप उनका आशीर्वाद लिया, साथ ही घर में बेटी के जन्म का महत्व भी समझाया। सुबह से ही कुबेरेश्वरधाम पर घंटियों और शंख की गूंज सुनाई दी। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर श्रद्धालुओं ने व्यास पीठ का आशीर्वाद किया। सुबह यहां पर जारी यज्ञ का समापन भागवत भूषण पंडित श्री मिश्रा के सानिध्य में करीब आधा दर्जन से अधिक पंडितों की उपस्थिति में विठलेश सेवा समिति की ओर से पंडित विनय मिश्रा, समीर शुक्ला, आशीष वर्मा, मनोज दीक्षित मामा, आकाश शर्मा, यश अग्रवाल, सौभाग्य मिश्रा, रविन्द्र नायक, कुणाल गोस्वामी, बंटी परिहार आदि शामिल थे। शुक्रवार की सुबह भागवत भूषण पंडित श्री मिश्रा सहित अन्य श्रद्धालुओं ने आस-पास से आने वाली करीब 501 से अधिक कन्याओं का पूजन कर भोग लगाया। चैत्र नवरात्र की नवमी का महत्व इसलिए और बढ़ जाता है, क्योंकि इसी दिन मर्याद पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन को राम-नवमी कहा जाता है और इस दिन भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। 

कोई टिप्पणी नहीं: