- मंडी टीआई और पटवारी पर सख्त कार्रवाही की मांग
पूरा मामला यह है कि पीडि़त किसान पप्पू कौशल ने वर्ष 2012 में गांव के ही हनुमंत सिंह से हल्का नम्बर 38 का खसरा क्रमांक 131/1- खसरा क्रमांक 133/2 खसरा क्रमांक 134/1 की जमीन खरीदी थी और तब से लगातार उस जमीन पर बटाईदार के माध्यम से खेती कर रहे हैं। इस के बावजूद क्षेत्र की पटवारी नंदा तगारे और मंडी थाना टीआई सुनील मेहर पुलिस बल के साथ 16 मार्च को खेत पर पहुंचे और बिना किसी वैध आदेश के खेत में जबरन सीमेंट के खंभे गड़वा दिए और तारबंदी करा दी। विरोध करने पर गाली-गलौज और धमकी देकर बटाईदार दिलीप मेवाड़ा और हरिओम मेवाड़ा को पुलिस उठाकर मंडी थाना ले गई जहा पर पुलिस के द्वारा किसान हरिओम के साथ मारपीट की गई। इधर पीडि़त किसान पप्पू कौशल ने आरोप लगाया कि मंडी टीआई ने बिना किसी बैध दस्तावेज के उनके खेत का कब्जा किसी ओर को दिला दिया। सेवनियां गांव के बदरी प्रसाद वर्मा, विक्रम सिंह राठौर, जितेंद्र मेवाड़ा, राकेश मेवाड़ा देव सिंह मेवाड़ा, जमना प्रसाद वर्मा, शेलेश मेवाड़ा, अखिलेश मेवाड़ा, प्रदम्म मेवाड़ा, कैलाश मेवाड़ा राय सिंह मेवाड़ा ने पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर को गई शिकायत में पूरे मामले की जांच कराने और मंडी थाना टीआई और पटवारी पर सख्त कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें