सीहोर। शहर के शीतल विहार कालोनी के पीछे खेतों की ऊपर से निकली बिजली के तार में अचानक हुए शॉर्ट-सर्किट और निकली चिंगारी से चार एकड़ गेहूं की फसल जलकर बर्बाद हो गई। आग की लपटें देख आस-पास के किसानों ने आग को बुझाना शुरू किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जब तक किसान आग बुझाते, तब तक खेत से काटकर खलियान में रखा जलकर राख हो गया, फायर ब्रिगेड पहुंची और आग बुझाने में मदद की। घटना में किसान को हजारों का नुकसान हुआ है। इस संबंध में किसान ताराचंद्र यादव ने बताया कि शहर के शीतल विहार कालोनी के पीछे हमारे साथी किसान संतोष यादव की हजारों रुपए की गेंहू की फसल शॉर्ट-सर्किट के कारण जलकर खाक हो गई है। इसके अलावा पास में बनी टपरी में रखा सामन भी आग की चपेट में आ गया है।
शनिवार, 28 मार्च 2026
सीहोर : बिजली की चिंगारी से लगी आग, चार एकड़ गेहूं की फसल हुई राख
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें