मधुबनी (रजनीश के झा), 07, मार्च। गर्मी की आहट के साथ ही जिलाधिकारी आनंद शर्मा के निदेश पर जिले के 21 प्रखंडों के लिए 21 चापाकल मरम्मति दल वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। जिला के लोक स्वास्थ्य प्रमण्डल, मधुबनी एवं झंझारपुर अन्तर्गत कुल 21 प्रखंडों के लिए 21 चापाकल मरम्मति दल के साथ सभी मरम्मति दल में चापाकल मिस्त्री एवं खलासी चापाकल मरम्मति के सामग्री के साथ मौजूद है। दोनों प्रमण्डल(मधुबनी, झंझारपुर) अन्तर्गत कुल 46239 अदद चापाकल है, जिसमें अब तक के सर्वे के अनुसार 5690 अदद चापाकल मरम्मति का लक्ष्य है, जिसके मरम्मति हेतु प्रत्येक प्रखंड में दो-दो मरम्मति दल भ्रमणशील रहकर मरम्मति का कार्य करेंगे, ताकि गर्मी के मौसम में कहीं भी पेयजल की समस्या ना हो। चापाकल मरम्मति कार्य से संबंधित कोई भी शिकायत प्रमण्डल अन्तर्गत स्थापित कंट्रोल रूम से किया जा सकता है। लोक स्वास्थ्य प्रमण्डल, मधुबनी के कंट्रोल रूम का दूरभाष सं0-06276-296190 है। वही लोक स्वास्थ्य प्रमण्डल, झंझारपुर कंट्रोल रूम का दूरभाष सं0-06273-222280 है। लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, झंझारपुर के अंतर्गत झंझारपुर, लखनौर, मधेपुर प्रखंड क्षेत्र में चापाकल मरम्मति कार्य से संबंधित कोई भी शिकायत सहायक अभियंता, राम बालक राम के संपर्क नंबर 6201157602, फुलपरास, घोघरडीहा के लिए सहायक अभियंता, मानसी झा के संपर्क नंबर 9661167979, बाबूबरही, अंधराठाढ़ी, लदनियां के लिए सहायक अभियंता, नेहा नूपुर के संपर्क नंबर 9560107525, लौकही, खुटौना के लिए सहायक अभियंता, विकास कुमार के संपर्क नंबर 8093465653 पर संपर्क कर सकते है। वही लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, मधुबनी के रहिका, राजनगर, पंडौल के लिए सहायक अभियंता मो.बदिउज्जमां के मो-8287689317, बेनीपट्टी, मधवापुर, बिस्फी के लिए सहायक अभियंता, छोटे कुमार के मो.8340471193, जयनगर, खजौली, कलुआही, बासोपट्टी एवं हरलाखी के लिए सहायक अभियंता के मो.7739397676 पर संपर्क कर सकते है।
शनिवार, 7 मार्च 2026
मधुबनी : गर्मी की आहट के साथ ही जिले के चापाकल मरम्मति दल का वाहन हुआ रवाना
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें