नई दिल्ली, 22 मार्च। जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व नेता के सी त्यागी रविवार को राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) में शामिल हो गए। त्यागी ने रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की। त्यागी ने मंगलवार को जद (यू) छोड़ने की घोषणा की थी। हालांकि उन्होंने इसके लिए कोई कारण नहीं बताया था। त्यागी अक्टूबर 2003 में समता पार्टी और जनता दल के विलय से बनी जद(यू) से जुड़े रहे। उन्होंने जद (यू) में मुख्य महासचिव, मुख्य प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार सहित विभिन्न पदों पर कार्य किया।
रविवार, 22 मार्च 2026
दिल्ली : जद (यू) के पूर्व नेता के सी त्यागी रालोद में शामिल हुए
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें