दिल्ली : तीन अस्पतालों को एकीकृत कर एम्स जैसा संस्थान बनाने की योजना : रेखा गुप्ता - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 22 मार्च 2026

दिल्ली : तीन अस्पतालों को एकीकृत कर एम्स जैसा संस्थान बनाने की योजना : रेखा गुप्ता

rekha-gupta-delhi
दिल्ली (रजनीश के झा), 22 मार्च। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि गुरु तेग बहादुर अस्पताल, दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान और राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को एम्स जैसे संस्थान के रूप में एकीकृत करने के प्रस्तावित कदम से राजधानी में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के साथ-साथ स्नातकोत्तर और एमबीबीएस सीट में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। सरकारी बयान के अनुसार, दिल्ली सरकार एम्स मॉडल की तर्ज पर एक स्वायत्त चिकित्सा निकाय बनाने के लिए तीनों अस्पतालों का विलय करने की योजना बना रही है। इसमें यह भी कहा गया कि मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (आईएचबीएएस) को दूसरे राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान संस्थान (एनआईएमएनएचएस-2) के रूप में विकसित करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पतालों के एकीकरण संबंधी पहल का एक प्रमुख उद्देश्य स्नातकोत्तर और एमबीबीएस सीट की संख्या बढ़ाना है ताकि अधिक डॉक्टरों को विशेष प्रशिक्षण मिल सके और स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता में सुधार हो सके। गुप्ता ने कहा, ‘‘संस्थानों को एकीकृत करके, हम संकाय, बुनियादी ढांचे और उन्नत चिकित्सा उपकरणों का इष्टतम उपयोग कर पाएंगे, जिससे विद्यार्थियों के लिए बेहतर प्रशिक्षण अवसर और (मरीजों के लिए) बेहतर स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित होगी।’’ बयान के अनुसार, गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल, दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान (डीएससीआई) और राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल (आरजीएसएसएच) में वर्तमान में अलग-अलग संचालित विभागों को एकीकृत किया जाएगा ताकि संसाधनों और मानव संसाधन के बिखराव का समाधान हो। इसमें कहा गया कि एकीकरण के बाद, सहायक प्रोफेसरों, एसोसिएट प्रोफेसरों और प्रोफेसरों समेत सभी संकाय सदस्यों को एक साथ लाया जाएगा, जिससे चिकित्सा मानदंडों के अनुसार स्नातकोत्तर सीट में स्वतः वृद्धि होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: