ताजपुर/समस्तीपुर (रजनीश के झा), 5 मार्च। समस्तीपुर जिले के ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड-17 स्थित मोतीपुर राजस्व ग्राम में कबीर मठ की जमीन पर अवैध रूप से पक्का पानी टंकी का निर्माण किए जाने की शिकायत सामने आई है। इस संबंध में मठ से जुड़े स्थानीय लोगों ने अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) समस्तीपुर को आवेदन देकर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में कहा गया है कि गांव में स्थित कबीर मठ काफी पुराना धार्मिक स्थल है, जहां वर्षों से कबीर पंथियों द्वारा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों और आयोजनों का आयोजन किया जाता रहा है। इन कार्यक्रमों में आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। आवेदनकर्ताओं का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा मठ की जमीन पर निजी स्वार्थ के लिए अवैध रूप से पक्का पानी टंकी का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इससे धार्मिक स्थल की जमीन पर अतिक्रमण की स्थिति बन रही है और भविष्य में विवाद की आशंका भी जताई जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर अवैध निर्माण पर रोक लगाने तथा मठ की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। आवेदन में हस्ताक्षर करने वाले में प्रमुख भाग्यनाराण दास, परमेश्वर साह, भूषण प्रसाद साह, धीरेन्द्र राय, रामसकल साह हैं।
गुरुवार, 5 मार्च 2026
समस्तीपुर : कबीर मठ की जमीन पर अवैध निर्माण रोकने की मांग
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें