मधुबनी : राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत आयुष ग्राम कार्यक्रम का आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 5 मार्च 2026

मधुबनी : राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत आयुष ग्राम कार्यक्रम का आयोजन

  • योग शिविर, निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं औषधीय पौधों का किया जाएगा वृक्षारोपण

Ayush-gram-madhubani
मधुबनी (रजनीश के झा), 5 मार्च । राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत जनआरोग्य कार्यक्रम के तहत आयुष ग्राम कार्यक्रम का आयोजन मधुबनी जिले के देवहार (अंधराठाड़ी) स्थित बाबा मुक्तेश्वर टेन प्लस टू विद्यालय के प्रांगण में दिनांक 06 मार्च 2026 को किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान योग शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लोगों को योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ रहने के विभिन्न उपाय बताए जाएंगे। साथ ही आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लोगों को निःशुल्क परामर्श प्रदान किया जाएगा।


इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं औषधीय पौधों के महत्व को ध्यान में रखते हुए विभिन्न औषधीय पौधों का वृक्षारोपण भी किया जाएगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र की 30 महिलाओं को किचन गार्डन (गृह वाटिका) स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, जिसके लिए उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण एवं सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे अपने घरों में पोषक एवं औषधीय पौधों की खेती कर सकें। कार्यक्रम के दौरान लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक करने हेतु नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से स्वास्थ्य, स्वच्छता और प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी। जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामीण समाज में आयुष चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देना तथा लोगों को प्राकृतिक एवं पारंपरिक तरीकों से स्वस्थ रहने के प्रति प्रेरित करना है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर योग, आयुष चिकित्सा पद्धतियों एवं स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी प्राप्त करें तथा इसका लाभ उठाएं।

कोई टिप्पणी नहीं: