सीहोर : बहन की हत्या करने वाले आरोपी डाल रहे, अब भाई पर समझौता करने का दबाव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 25 मार्च 2026

सीहोर : बहन की हत्या करने वाले आरोपी डाल रहे, अब भाई पर समझौता करने का दबाव

Life-thretening-sehore
सीहोर। दोराहा कस्बा में बहन को निर्दयता से मौत के घाट उतारने वाले बदमाश जमानत पर बाहर आकर अब फरियादी भाई पर समझौता करने के लिए दबाव बना रहे है यही नहीं समझौता नहीं करने पर हाथ पैर तोडने जान से मारने और बच्चों को घर से उठाकर ले जाने की धमकी भी दे रहे है। उक्त खतरनाक आरोपियों पर हत्या, लूट अड़ीबाजी, गौ मांसतस्करी, तोड़फोड़, जमीनों पर कब्जा, जान से मारने की धमकी जैसे कई मुकदमें दोराहा सहित आसपास के थानों में दर्ज है। अपराधिक प्रवृति युक्त बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद है कि खुलेआम सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियो फोटो डालकर इशारों में रिवाल्वर दिखाकर क्षेत्र में आंतक और दहशत का माहौल बना रहे है। जमानत पर रिहा आरोपी क्षेत्र में सिद्धिकगंज थाना अंतर्गत आने वाले धर्मपुरी में घटित छोटे भाई के बच्चों की बड़े भाई के द्वारा हत्या जैसी घटना को अंजाम दे सकते हैं। फरियादी ने जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर परिवार की सुरक्षा और दोराहा थाना पुलिस के द्वारा गिरफतार जेल में बंद बदमाशों की जमानत रदद कराने की मांग की है।


बहन की हत्या के बाद भाई को भी धमकी

दोराहा जोड़ निवासी फरियादी मुबारिक पिता मोसम खान ने बताया कि लगभग 2 वर्षं पूर्व बड़ी बहन फरीदा बी पत्नि राजा पठान निवासी गुदरी टीला दोराहा की हत्या छुरा मारकर अरमान आ. सलाम, सलाम आ. इशाक, अक्की मीणा आ.भूरा मीणा ने कर दी थी पुलिस ने आरोपियों को गिरफतार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में सलाम और अक्की को कोर्ट ने हत्यारोपी पाए जाने पर 20 वर्ष की सजा सुनाई थी जबकी नावालिक होने से अरमान का केस कोर्ट में लंबित है। पांच माह पहले हत्या आरोपी सलाम और अक्की जमानत पर जेल से बाहर आ गए है। जेल से बाहर आने के बाद सलाम, अक्की, मुजीम, अरमान के द्वारा मेरे पूरे परिवार को जान से मारने, हाथ पैर तोडने समझौते के तहत तीन लाख रूपये देने के लिए दबाव बना रहे है। 


आरोपियों को नहीं है कानून का डर 

जान से मारने की धमकी देने के मामले को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय को कार्यवाही के लिए शिकायती पत्र दिया था जिस के बाद दोराहा थाना पुलिस ने धारा 308(1), 351(3), 3(5) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर अरमान आ. सलाम, सलाम आ. इशाक, अक्की मीणा आ.भूरा मीणा को गिरफतार किया है। दोराहा पुलिस के द्वारा की गई कार्यवाही के बाद आरोपी जेल की सलाखों के पीछे है। आरोपियों को कानून का जरा भी भय नहीं है धमकियो में बोलते है कि कानून हमारा कुछ नहीं कर सकता है। फरियादी मुबारिक खान ने परिवार को जान का खतरा बताते हुए जमानत रदद कराने और स्वयं सहित परिवार के सदस्यों की सुरक्षा की मांग शासन प्रशासन से की है। 

कोई टिप्पणी नहीं: