मधवापुर/मधुबनी : मधवापुर में पदस्थापित रह चुके बीडीओ एवं वर्तमान में सहरसा DRDA निदेशक वैभव कुमार के कई ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को घंटों तक छापेमारी की। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के आरोपों को लेकर की गई। सूत्रों के अनुसार, सहरसा सहित अन्य संभावित ठिकानों पर एक साथ टीमों ने दबिश दी और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की। बताया जा रहा है कि वैभव कुमार पिछले करीब दो वर्षों से सहरसा में DRDA निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। EOU अधिकारियों का कहना है कि छापेमारी के दौरान संपत्ति, निवेश और आय के स्रोत से जुड़े दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में कई अहम सुराग मिलने की बात सामने आ रही है। फिलहाल कार्रवाई जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का विस्तृत खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।
मंगलवार, 31 मार्च 2026
मधुबनी : मधवापुर के पूर्व BDO वैभव कुमार के ठिकानों पर EOU की बड़ी छापेमारी
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें