सीहोर : प्राचीन मरीह माता मंदिर में श्रद्धालुओं का लगा तांता, दिन रात जारी मां की साधना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 22 मार्च 2026

सीहोर : प्राचीन मरीह माता मंदिर में श्रद्धालुओं का लगा तांता, दिन रात जारी मां की साधना

  • आज मंदिर परिसर में पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण किया जाएगा

Marih-mata-sehore
सीहोर। शहर के विश्रामघाट मां चौसट योगिनी मरीह माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व अवसर पर नियमित रूप से सुबह देवी के नौ रूप की आराधना की जा रही है, वहीं देर रात्रि को विशेष प्रकार की साधना की जाती है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मंदिर के व्यवस्थापक रोहित मेवाड़ा ने बताया कि रविवार को सुबह मां चौसट योगिनी की पूजा अर्चना की गई और उसके पश्चात यज्ञ के द्वारा आहुतियां दी गई। वहीं सोमवार को मंदिर परिसर में पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण किया जाएगा। सुबह साढ़े आठ बजे बड़ी संख्या में गोविन्द मेवाड़ा, जितेन्द्र तिवारी, पंडित उमेश दुबे, ज्योतिषाचार्य पंडित गणेश शमा के द्वारा इसके पश्चात आरती की जाएगी।


जिला संस्कार मंच के संयोजक मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि मंदिर परिसर में हर नवरात्रि पर प्रतिदिन देवी की पूजा के साथ भगवान शिव की आराधना की जाती है। शिव और शक्ति के मिलन से ही इस संसार में कल्याण होता है। उन्होंने बताया कि नवरात्रि के चतुर्थ दिन शक्ति कुष्मांडा की पूजा अर्चना की जाती है अपनी हल्की हंसी से ब्रह्मांड को उत्पन्न करने के कारण इनका नाम कूष्मांडा पड़ा।  देवी कुष्मांडा कुंडली में नीच के बुध को नियंत्रित करती हैं तथा अनाहत चक्र को नियंत्रित करती है। मां कुष्मांडा को कुम्हड़ा विशेष रूप से प्रिय होने के कारण भी इनका नाम कूष्मांडा पड़ा.  देवी कुष्मांडा की पूजा अर्चना करके नौकरी व्यापार तथा नाक कान गले से संबंधित बीमारियां दूर होती है। देवी कुष्मांडा की विशेष पूजा से वाणी प्रभावित होती है और आपकी वाणी द्वारा कार्य सिद्ध होता है। नौ देवियों के साथ हर रोज दस महाविद्याओं का भी आह्वान किया जाता है। उन्होंने बताया कि काली, तारा, त्रिपुरसुंदरी, भुवनेश्वरी, छिन्नमस्ता, त्रिपुरभैरवी, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी और कमला शामिल है। प्रवृति के अनुसार दस महाविद्या के तीन समूह हैं। पहला सौम्य कोटि (त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, मातंगी, कमला), दूसरा उग्र कोटि (काली, छिन्नमस्ता, धूमावती, बगलामुखी, तीसरा सौम्य-उग्र कोटि (तारा और त्रिपुर भैरवी)। मंदिर में पूजा अर्चना आदि का क्रम जारी है। हर साल बड़ी संख्या में यहां पर श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आते है। यहां पर चारों नवरात्रि पर माता की पूजा अर्चना की जाती है। 

कोई टिप्पणी नहीं: