सीहोर : अंबेडकर उपवन में तीन बार की गई तोड़फोड़, अब तक नहीं हुई कार्रवाई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 23 मार्च 2026

सीहोर : अंबेडकर उपवन में तीन बार की गई तोड़फोड़, अब तक नहीं हुई कार्रवाई

  • कलेक्टर को ज्ञापन देकर आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग,अंबेडकर जयंती तक कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे उग्र आंदोलन

Memorandum-to-sehore-dm
सीहोर। बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर उपवन में असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ कर अपमान करने वाले आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर बहुजन समाज के लोगों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। बीएसपी जिला अध्यक्ष संजीव बौद्ध ने ज्ञापन के माध्यम से आपको अवगत कराना चाहते हैं की सीहोर में कलेक्टर कार्यालय रोड पर बाबा साहेब अंबेडकर उपवन बना हुआ है। वहां लगे हुए बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के चित्र को पिछले 4 माह में तीन बार तोड़फोड़ असामाजिक तत्वों द्वारा की गई। पिछली बार 26 जनवरी के मौके पर तोड़फोड़ की गई थी। तब नगर पालिका परिषद सीहोर द्वारा चित्र बदला गया। सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए। इसके बाद 3 मार्च को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा फिर से बाबा साहब की चित्र से छेड़खानी कर तोड़फोड़ कर अपमान किया गया। जिसकी शिकायत बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ता व सहयोगी संगठनों ने थाना कोतवाली में कर प्रशासन को सूचना दी गई थी। थाना कोतवाली में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज भी की गई, लेकिन जब कैमरा निकल गया तो नपा के कर्मचारियों ने पुलिस को लगभग तीन-चार घंटे बाद सौपा। जब थाना प्रभारी रविंद्र यादव से पूछा गया कि आरोपी कैमरा में मिले या नहीं तो उनका कहना है की कैमरा करप्ट हो गया है, केमरा में कुछ नहीं मिला। इस घटनाक्रम में पुलिस द्वारा अपनी उपस्थिति में कैमरे को निकाला जाना चाहिए था। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। बहुजन समाज के लोगों ने ज्ञापन देकर मांग की है कि बाबा साहब अंबेडकर की फोटो को तोड़ने वाले आरोपियों को पकडकर जेल भेजा जाए। जिस कर्मचारी ने कैमरा निकाला व कार्ड निकाला है उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की स्थाई मूर्ति लगाई जाए। अंबेडकर उपवन में हाईटेक केमरा लगाया जाए जिसमे कम से कम 1 माह की रिर्काडिग होना चाहिए। अगर हमारी मांगे 14 अप्रैल बाबासाहेब अंबेडकर जयंती तक पूरी नहीं होती है, आरोपी नहीं पकड़े जाते हैं तो पार्टी को उग्र आंदोलन करने के लिये विवश होना पड़ेगा। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। ज्ञापन के दौरान बहुजन समाज पार्टी के  डी के सिरसवाल पूर्व जिला प्रभारी भोपाल, कोमल नागर जिला सचिव, नरसिंह भारती‌ जिला महासचिव, डीबी बड़ोदिया जिला कार्यकारिणी सदस्य, धनराज थरेले, आनंद घावरी, देवकरण कुरल, अर्जुन पैरवाल, राजमल सिरोलिया, मुकेश मालवीय, जयराम कुरल, लक्ष्मीनारायण अहिरवार, वेदप्रकाश वर्मा, धीरप अहिरवार, राजमल सौलकी, थानसिंह, रामस्वरूप भारती, काशीराम बर्द, जगदीश पैठारी, ओमप्रकाश भिलाला, शिवराज मालवीय, धूम सिंह बरखने, लखनलाल बड़ोदिया, धर्मेन्द्र बड़ोदिया, गेंदालाल सूर्यवंशी, देववक्स बामानिया, मसूरी लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: