गाजियाबाद : ‘विकसित भारत-2047’ थीम पर ’मेवाड़ अभिव्यक्ति-2026’ वार्षिकोत्सव शुरू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 30 मार्च 2026

गाजियाबाद : ‘विकसित भारत-2047’ थीम पर ’मेवाड़ अभिव्यक्ति-2026’ वार्षिकोत्सव शुरू

  • आकाश में रंगीन गुब्बारे और श्वेत कबूतर उड़ाकर हुआ शुभारम्भ
  • छात्र भारतीय संस्कारों के साथ निभाएं समाज में अपनी भागीदारी : डॉ. गदिया

Mewar-ghaziabad
गाजियाबाद (रजनीश के झा)। वसुन्धरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में इस साल ‘विकसित भारत-2047’ थीम पर आधारित मेवाड़ अभिव्यक्ति-2026 का रंगारंग शुभारम्भ हुआ। मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया ने आकाश में रंग-बिरंगे गुब्बारे व श्वेत कबूतर उड़ाकर वार्षिकोत्सव का उद्घाटन किया। इस मौके पर छात्रों ने मशाल मार्च निकाला। विभिन्न प्रतियोगिताओं में सैंकड़ों विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मौके पर मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया ने बताया कि छात्रों में छिपी हुई प्रतिभा को उजागर करने के लिए मेवाड़ ने इस तरह के अनेक कार्यक्रम आयोजित करने की मुहिम छेड़ रखी है। उनका प्रयास है कि उनके इंस्टीट्यूशंस के छात्र भारतीय संस्कारों से सराबोर होकर समाज के विकास में अपनी भागीदारी निभाएं। इस मौके पर कवयित्री निवेदिता शर्मा भी उपस्थित रहीं। मेवाड़ अभिव्यक्ति 2026 में मूट कोर्ट वाद प्रतियोगिता के अलावा कविता प्रतियोगिता, एकल एवं समूह गान प्रतियोगिता और नाट्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। कविता प्रतियोगिता में 20, एकल गायन में 17, समूह गान प्रतियोगिता में 38 विद्यार्थियों के अलावा नाट्य प्रतियोगिता में 07 टीमों ने भाग लिया। 31 मार्च को फैशन शो, एकल एवं समूह नृत्य प्रतियोगिता के बाद पुरस्कार वितरण समारोह होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: