मधुबनी (रजनीश के झा), 25 मार्च। 24 मार्च को थानाध्यक्ष, कलुआही थाना को गुप्त सुचना मिली कि ग्राम हरिपुर मजरही टोल में सिकंदर मंडल उर्फ सिंकु, अपने घर में अवैध हथियार रखे हुए है उक्त सूचना वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए प्राप्त निदेर्शानुसार सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस बल के साथ ग्राम हरिपुर मजरही सिकन्दर मंडल उर्फ सिंकू के घर पहुँच कर उसके घर को विधिवत घेराबंदी करके घर में प्रवेश करने पर पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति घर से भागने लगा जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़ाये व्यक्ति से नाम/पता पूछने पर अपना नाम सिकन्दर मंडल उर्फ सिंकू, पे०-शुभचन्द्र मंडल उर्फ दुलाई मंडल सा०-हरिपुर मजरही, थाना-कलुआही, जिला-मधुबनी बताया। भागने का करण पुछने पर इनके द्वारा कोई भी संतोषजनक जबाब नही दिया गया। इनके घर का तलाशी लिया गया तो इनके घर में रखे लकड़ी के तख्ता पर कपड़ा में बांधकर रखा हुआ 01 देशी कट्टा तथा 01 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। बरामद सभी जप्त प्रदर्श को विधिवत जप्ती सूचि बनाकर जप्त किया गया तथा पकड़ाए हुए व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। इस घटना के संदर्भ में कलुआही थाना कांड सं0-66/26 दिनांक-24.03.026 घारा-25(1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर विधि सम्मत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
बुधवार, 25 मार्च 2026
मधुबनी : 01 अवैध देशी कट्टा एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
Tags
# अपराध
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें