मधुबनी : रामनवमी पर्व के मद्देनजर सभी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च आयोजित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 25 मार्च 2026

मधुबनी : रामनवमी पर्व के मद्देनजर सभी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च आयोजित

Police-flag-march-madhubani
मधुबनी (रजनीश के झा), 25 मार्च। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिला अन्तर्गत रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के उदेश्य से सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा अपने-अपने अनुमंडल अन्तर्गत सभी थानाध्यक्ष / पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के उपस्थिति में संवेदनशील एवं भीड़‌भाड़ वाले इलाकों में पैदल एवं वाहन के माध्यम से सभी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से अपील की गई कि वे पर्व को आपसी भाईचारे एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। मधुबनी पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे पुलिस का सहयोग करें, अफवाहों से बचें तथा पर्व को शांति, सद्भाव एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाएं।

कोई टिप्पणी नहीं: