दिल्ली : भारत के लोग जानते हैं कि प्रधानमंत्री ने भारत के भविष्य को ‘सरेंडर’ किया : राहुल गांधी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 30 मार्च 2026

दिल्ली : भारत के लोग जानते हैं कि प्रधानमंत्री ने भारत के भविष्य को ‘सरेंडर’ किया : राहुल गांधी

Rahul-gandhi-attack-modi
नई दिल्ली (रजनीश के झा), 30 मार्च। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में गिरावट और एलपीजी के कथित संकट को लेकर सोमवार को दावा किया कि सभी भारतीय नागरिक जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के भविष्य को ‘सरेंडर’ कर दिया है। रुपया सोमवार को दिन में कारोबार के दौरान अमेरिका मुद्रा के मुकाबले 95 के स्तर को पार कर गया और अंत में 94.78 (अस्थायी) रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर रहा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि रुपया डॉलर के मुकाबले 95 से 100 की तरफ बढ़ रहा है, शेयर बाजार धाराशायी हो चुका है, अर्थव्यवस्था ढह गई, नौकरियां चली गईं, आय गिर रही, बचत खत्म हो गई और सिलेंडर उपलब्ध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ऐसा क्यों? प्रधानमंत्री ने समझौता कर लिया है।’’ राहुल गांधी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी अपनी और अपने वित्तीय ढांचे की रक्षा करने के लिए बेताब हैं, लेकिन 140 करोड़ भारतीय जानते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के भविष्य को ‘सरेंडर’ कर दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं: